Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

इन तरीकों से घर पर बनाएं टिंटेड लिप बाम

अगर आप बाहर के बने लिप बाम को इस्तेमाल करने से बचना चाहती हैं तो इन होममेड तरीके से आप इन्हें आसानी से तैयार कर सकती हैं।
Updated:- 2023-06-13, 11:17 IST
homemade lip balm

ews: बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण हम अपनी स्किन पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसकी वजह से वो बेजान और रूखी हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि, इसके कारण हमें स्किन की समस्याएं हो जाती हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट और नुस्खों को ट्राई करते हैं। लेकिन होठों का ख्याल रखना भूल जाते हैं।

हमारे होठ स्किन से ज्यादा सॉफ्ट होते हैं। गर्मी हो या सर्दी इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इनके लिए भी आपको मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट मिल जाते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से आपके होठ ड्राई हो जाते हैं। अगर आपको बाहर के प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना तो इसके लिए आप घर पर ही लिप बाम बना सकती हैं और उन्हें ट्राई कर सकती हैं। 

गुलाब से तैयार करें लिप बाम

Gulab lip balm

गुलाब की पंखुड़ियों होठों के लिए काफी अच्छी होती है। इसको लगाने से होठ नेचुरली पिंक हो जाते हैं। ऐसे में आप इसका लिप बाम बना सकती हैं।

सामग्री

  • गुलाब की पंखुड़ियां
  • शिया बटर- 1 चम्मच
  • बादाम तेल- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से पीस लें।
  • इसके बाद इसमें शिया बटर और बादाम का तेल मिक्स करें।
  • फिर इसको टेक्सचर देने के लिए बी वैक्स को मिलाएं।
  • अब इस सारे मिक्सचर को गर्म करें और मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने दें फिर इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
  • कुछ समय बाद आपका लिप बाम तैयार हो जाएगा।

टिप्स: इसका इस्तेमाल थोड़े समय के लिए ही करें और दोबारा नया तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा की मदद से इस तरह घर पर तैयार करें लिप बाम

चुकंदर लिप बाम

Beetroot lip balm remedies

चुकंदर सेहत के साथ-साथ स्किन और लिप्स के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसलिए आप घर पर इसका लिप बाम (जानिए लिप बाम के हैक्स) तैयार कर सकती हैं।

सामग्री

  • चुकंदर का रस- 2-3 चम्मच
  • नारियल तेल- 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले चुकंदर को साफ करके उसका रस निकाल लें।
  • फिर एक कटोरे में करके इसे अच्छे से बॉयल कर लें और गाढ़ा लिक्विड बना लें।
  • जब ये ठंडा हो जाए तो उसमें नारियल का तेल और एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर बाद में एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रखें।
  • अब ये लिप्स पर लगाने के लिए तैयार हो गया है।

इसे भी पढ़ें: मानसून के मौसम में फट रहे हैं आपके होंठ तो घर पर बने इन लिप बाम का करें इस्तेमाल

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर पर बनाएं गए लिप बाम को ज्यादा समय तक स्टोर न करें।
  • इसे लगाने से पहले अपने होठों को अच्छे से साफ करें।
  • रात में सोते समय इसका इस्तेमाल करने से आपको होठ सॉफ्ट रहेंगे।

नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।