Karwa Chauth 2022: चौड़े माथे वाली महिलाएं बनाएं ये स्टाइलिश हेयर स्टाइल

करवा चौथ एक महिला के लिए बहुत खास होता है। ऐसे में सभी अपने लुक्स पर बहुत ध्यान देती हैं। कपड़े पहनने से लेकर मेकअप करने तक सभी तैयारियां पहले ही कर लेती हैं। इस बार करवा चौथ में क्या-क्या ट्रेंड करेगा? किस तरह के प्रिंट्स और परिधानों को पहनना सही रहेगा, यह सभी ने पहले देख लिया होगा।
मगर आपने अपनी हेयर स्टाइल के बारे में सोचा है? ऐसे में चौड़े माथे वाली महिलाओं की परेशानी होती है कि उन पर कैसी हेयर स्टाइल सही लगेगी। हम ट्रेंड में या देखा-देखी में कई बार अपने चेहरे पर सूट करने वाली हेयर स्टाइल से उल्टी हेयर स्टाइल बना लेती हैं।
इस तरह की हेयर स्टाइल्स में माथा और बड़ा भी लगता है और आपका लुक भी खराब होता है। करवा चौथ पर आपको किस तरह की हेयर स्टाइल बनानी चाहिए, चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएं।
लो मेसी बन हेयर स्टाइल
चौड़ा माथा छिपाने के लिए जरूरी है कि सारा अंटेशन आपके चेहरे के बाकी फीचर्स पर जाए। यह हेयर स्टाइल आप माथे को छिपाने में मदद करेगा और आपके लुक को बैलेंस भी करेगा।
क्या चाहिए-
- हेयर पिन्स
- टेल कॉम्ब
- हेयर एक्सेसरीज
- कर्लर
क्या करें-
- अगर आपके बाल फ्रिजी भी हो रहे हैं, तो भी यह हेयर स्टाइल अच्छी तरह बनेगी।
- इसके लिए अपने बालों को बीच से आधा पार्ट करें और दोनों तरफ से एक-एक सेक्शन बाहर निकालें।
- अब अपने बालों पीछे की ओर ले जाएं और एक बार रिवर्स कॉम्ब करके फिर सीधा कंघी से सुलझा लें।
- इसके बाद बालों को गर्दन के पास एक बन की तरह बांध लें और हेयर पिन से सिक्योर कर लें।
- आपकी हेयर स्टाइल मेसी लगनी चाहिए। अब कर्लर से आगे जो दो सेक्शन छोड़े थे, उन्हें कर्ल कर लें।
- आपका लो मेसी बन तैयार है, इसमें गजरा या हेयर एक्सेसरी लगा लें।
इसे भी पढ़ें : करवा चौथ में लंबे बालों वाली महिलाएं ट्राई करें ये हेयर स्टाइल्स, दिखेंगी लाजवाब
साइड क्राउन ब्रेड हेयर स्टाइल
चौड़े माथे को छिपाने के लिए अक्सर बालों को इस तरह बनाया जाता है कि आपका माथा ज्यादा बड़ा न दिखे। ऐसे में यह हेयर स्टाइल आप पर खूब जंचेगी। इसमें साइड से बना क्राउन सारा ध्यान आपके माथे से हटाकर बालों पर लाएगा।
क्या चाहिए-
- हेयर पिन्स
- रबड़ बैंड
- बीड्स
- हेयर स्प्रे
क्या करें-
- अपने बालों को सुलझा कर साइड पार्टीशन में ले आइए।
- इसके बाद आगे से एक सेक्शन को उठाकर खजूरी चुटिया बनाते हुए कान के पीछे तक ले आएं। इसे हेयर पिन से सिक्योर करें।
- अब बाकी बालों को उसी साइड लाकर गूंथ लें या फिर आप चाहे तो लूज पोनीटेल भी बना सकती हैं।
- जो क्राउन ब्रेड आपने बनाई है, उसमें कुछ डिस्टेंस पर ज्वेलरी बीड्स लगाएं।
- क्राउन ब्रेड से बालों को थोड़ा-थोड़ा खींच लें और हेयर स्प्रे से अपने बालों को सेट कर लें।
इसे भी पढ़ें : करवा चौथ में अपनी हेयरस्टाइल पर दें खास ध्यान, ट्राई करें ये 4 हेयरस्टाइल
करवा चौथ पर आप भी ये 2 हेयर स्टाइल बनाकर जरूर देखिएगा। ये आसानी से बनने वाली हेयर स्टाइल बनाने में आपको बहुत ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।
हमें उम्मीद है कि ये हेयर स्टाइल आइडियाज आपको भी पसंद आएंगे। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही ट्रेंडी और स्टाइलिश हेयर स्टाइल बनाने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram@bipashabasu, therighthairstyles, ipinimg
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।