Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

DIY Face Scrub: धूप से काले पड़े चेहरे को करें साफ, घर पर बनाएं यह आसान स्क्रब

चिलचिलाती गर्मी और धूप की वजह से चेहरा आमतौर पर डल होने लगता है। खासतौर पर माथे पर कालापन नजर आने लगता है। ऐसे में चेहरा अपनी रंगत खोने लगता है। घर पर बने इस आसान स्क्रब की मदद से आप चेहरे को साफ कर सकती हैं।
Updated:- 2026-06-03, 02:21 IST
image

क्या आप सोचती हैं कि टैनिंग दूर करने में सिर्फ महंगे स्क्रब काम करते हैं? अगर ऐसा है, तो आप गलत हैं। गर्मी के मौसम में टैनिंग काफी आम है। चेहरे, माथे, हाथ और पैर पर होने वाली टैनिंग की वजह से स्किन ईवन नजर नहीं आती है। तेज धूप की वजह से चेहरे पर होने वाली टैनिंग को दूर करना मुश्किल नहीं है। यह काफी आसान है और इसे आप घरेलू नुस्खों की मदद से भी दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। चावल के आटे और हल्दी से बनने वाले इस स्क्रब से चेहरे की टैनिंग आसानी से दूर हो सकती है। यह DIY फेस स्क्रब चेहरे पर जमी गंदगी को दूर करके उसे फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है।

हल्दी और चावल के आटे से बनाएं फेस स्क्रब

haldi facce scrub

  • चावल का आटा एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है।
  • यह स्किन पर जमी गंदगी और डेड सेल्स को हटाता है।
  • इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और साफ महसूस हो सकती है।
  • चावल के आटे से बनने वाला यह फेस स्क्रब धूप से काली हुई स्किन को कम कर सकता है।
  • हल्दी भी स्किन के लिए बहुत खास होती है और चेहरे पर निखार लाती है।

यह भी पढ़ें- Homemade Bleach: ₹10 में घर पर म‍िलेगा पार्लर जैसा न‍िखार, बस इन 4 चीजों से बनाएं नेचुरल ब्लीच

DIY फेस स्क्रब कैसे बनाएं?

scrub at home

सामग्री

  • 2 चम्मच चावल का आटा
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1 चम्मच दही या गुलाब जल

बनाने का तरीका

  • एक साफ बाउल में चावल का आटा और हल्दी डालें।
  • अब इसमें दही या गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ कर लें।
  • तैयार स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 2-3 मिनट तक इससे चेहरे पर स्क्रब करें।
  • इसे लगभग 10 मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें।
  • इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

यह भी पढ़ें- Sun Tanning Remedies: सनटैन कम करने के लिए रसोई की ये 2 चीजें हैं बेस्ट, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय भी जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।