herzindagi

हैवी ब्राइडल मेहंदी की जगह आलिया की तरह लगवाएं मंडला मेहंदी डिजाइन

14 अप्रैल 2022 को ही आलिया और रणबीर कपूर की शादी हुई है और तब से आलिया भट्ट की ब्राइडल मेहंदी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, आलिया ने अपने हाथों में ट्रेडिशनल अंदाज में ब्राइडल मेहंदी लगवाने की जगह मंडला आर्ट वाली मेहंदी डिजाइन लगवाई थी।&nbsp; आजकल मंडला आर्ट काफी ट्रेंड में है। इस मेहंदी आर्ट में लाइट डिजाइन होती हैं, जो बहुत ही कम समय में लग जाती है। बेस्ट बात तो यह है कि मेहंदी लगाने में जो लोग माहिर नहीं भी होते हैं, वह भी इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको मंडला मेहंदी डिजाइन की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्हें देख कर आप अपने लिए मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं।&nbsp; इसे जरूर पढ़ें: <a href="https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/how-to-make-jaggery-mehndi-at-home-article-196851" target="_blank">घर पर नेचुरल गुड़ की मेहंदी बनाने का आसान तरीका, जानें स्टेप बाय स्टेप&nbsp;</a>

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 18 Apr 2022, 16:04 IST

मल्‍टी सर्कल मंडला मेहंदी डिजाइन

Create Image : image credit: Studio Narinder Photography

मंडला मेहंदी की खास बात यह है कि आप इसे हाथ और पैर दोनों जगह लगा सकती हैं। हाथ में आप बैक मेहंदी डिजाइन के तौर पर भी इसे लगा सकती हैं। इस तस्‍वीर में मल्‍टी सर्कल मंडला मेहंदी डिजाइन नजर आ रही है। इस तरह की डिजाइन में आप गोले के अंदर गोला बनाती जाएं और हर सर्कल को भर्ती जाएं। 

इसे जरूर पढ़ें: मेहंदी के ये डिजाइन उंगलियों पर दिखेंगे सुंदर

बटरफ्लाई मंडला मेहंदी डिजाइन

Create Image : image credit:henna_artist_arundhati

इस तस्‍वीर में बटरफ्लाई और फ्लावर आर्ट वाली मंडला मेहंदी डिजाइन को आप देख सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा रही हैं तो आपको अपनी उंगलियों पर भी मैचिंग डिजाइन ही लगानी चाहिए। ब्राइडल मेहंदी लगा रही हैं तो आप उंगलियों में ही अपने पार्टनर का नाम भी लिखवा सकती हैं। 

लोटस मंडला आर्ट मेहंदी

Create Image : image credit:hennaby_mk

मेहंदी की डिजाइन में कमल का फूल हो तो उसकी खूबसूरती अपने आप ही बढ़ जाती है। आप मंडला मेहंदी में भी कमल की डिजाइन को जोड़ सकती हैं। इसके लिए आप इस तस्‍वीर को एक बार गौर से देखें। 

मंडला आर्ट विद जाल वर्क मेहंदी

Create Image : image credit:hennaby_mk

अगर आप मेहंदी लगाने में बहुत माहिर नहीं हैं और बहुत अधिक फैंसी मेहंदी डिजाइन नहीं लगा सकती हैं, तो आपको इस तस्‍वीर को एक बार देखना चाहिए। इसमें बीच में गोलाकार मेहंदी डिजाइन बनाई गई है और उंगलियों की टिप में जालवर्क वाली मेहंदी की डिजाइन देखी जा सकती है। 

हैवी मंडला आर्ट मेंहदी डिजाइन

Create Image : image credit:Image via Henna Lounge

अगर आप चाहती हैं कि मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन से आपका पूरा हाथ भर जाए, तो आप तस्वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। 

डॉट वाली मंडला मेहंदी

Create Image : image credit: Pixelena Studio

अगर आप मेहंदी लगाने का सबसे आसान तरीका और डिजाइन तलाश रही हैं, तो आपको एक बार डॉट वाली मंडला आर्ट मेहंदी की यह डिजाइन ट्राई करनी चाहिए। रचने के बाद यह डिजाइन बहुत अच्छी नजर आती है। 

लाइन और डॉट वाली मंडला मेहंदी डिजाइन

Create Image : image credit:The Lightsmiths

आप आसान और हैवी मंडला आर्ट डिजाइन तलाश रही हैं तो आपको एक बार यह तस्‍वीर जरूर देखनी चाहिए। इसमें डॉट्स के साथ-साथ खुबसूरत लाइन वाली डिजाइन भी नजर आ रही है।  

बन्‍ना-बन्‍नी मंडला मेहंदी आर्ट

Create Image : image credit:Anjali Henna

दुल्हन के हाथों में बन्‍ना-बन्‍नी मेहंदी लगाई जाती है। इसके साथ में और भी घनी मेहंदी डिजाइन लगाई जाती है। मगर आप यदि लाइट मेहंदी चाहती हैं, तो एक बार यह तस्‍वीर जरूर देखें। 

छींट वाली मंडला मेहंदी डिजाइन

Create Image : image credit:1plus1 Studio

इस तस्‍वीर में बीच में मंडला मेहंदी डिजाइन के साथ डबल बेल डिजाइन नजर आ रही हैं, वहीं पूरे हाथ में छींट मेहंदी डिजाइन भी लगाई गई है, जो हाथों को बहुत ही खूबसूरत लुक दे रही है।  

उम्मीद है कि ये मेहंदी डिजाइंस आपको पसंद आई होंगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।