Tue Oct 13, 2026 | Updated 07:50 AM IST

Jewellery Mehndi Design: लोहड़ी में पैरों पर लगवाएं मेहंदी के ये डिजाइन

लोहड़ी और मकर संक्रांति समेत तमाम तरह के त्योहार आने वाले हैं। इन त्योहारों में महिलाओं का मेहंदी लगाना तो बनता ही है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-05, 16:53 IST
leg ankle mehndi design,

त्योहार हो या शादी मेहंदी के बिना औरतों के हाथ और पैर सुने लगते हैं। लोहड़ी और मकर संक्रांति आने वाली है, यह त्योहार नई दुल्हन के लिए बहुत खास होता है। नई दुल्हनें नए कपड़े, जुती, ज्वेलरी और गहने समेत कई तरह की शॉपिंग लोहड़ी के लिए करना शुरू कर दी हैं। ऐसे में यदि आपकी भी पहली लोहड़ी ससुराल में मनाई जाने वाली है, तो हम आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं। मेहंदी के ये डिजाइन बहुत सिंपल और यूनिक है, जिसे बनाना भी आसान है और लगाने के बाद पैरों में भी काफी जचेंगे।

आज हम आपके पैरों में बनाने के लिए ज्वेलरी मेहंदी के कुछ यूनिक डिजाइन लाए हैं। इन डिजाइन में पैरों के पायल से लेकर ऐंकलेट कई डिजाइन बने हुए हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन सिलेक्ट करें और पैरों की खूबसूरती को बढ़ाएं। परों परे बने ज्वेलरी मेहंदी के ये डिजाइन को देखने वाले भी खूब तारीफ करेंगे और ये आपके पैरों के पायल और बिछिया के साथ भी मैच होने वाले हैं।

गोल मेहंदी डिजाइन

Jewellery Mehndi Design ()

पैरों के बीच में बनी ये डिजाइन और ऊपर में पायल की तरह बनी ये लटकन वाली डिजाइन काफी यूनिक और सिंपल है। यदि आपको पैरों में ज्यादा भरे हुए डिजाइन नहीं पसंद तो ये सिंपल और मिनिमल मेहंदी के डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।

जालीदार मेहंदी डिजाइन

Jewellery Mehndi Design for foot

पैरों में सैंडल की पट्टी की तरह बनी ये डिजाइन चौड़े पैरों के लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन को बनाने के लिए काफी बारीक कोन का यूज किया गया है यदि आप भी बारीक और हैवी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट डिजाइन है, इसमें पैरों की उंगलियों में भी काफी अलग और सुंदर डिजाइन बने हैं।

इसे भी पढ़ें: Simple Foot Mehndi Design: पैरों में लगाएं मेहंदी के ये सिंपल डिजाइन, बढ़ जाएगी खूबसूरती

फूल मेहंदी डिजाइन

latest jewellery mehndi design

यदि आप अपने पैरों में भरे हुए मेहंदी लगवाना चाह रहे हैं, जो पैरों को भरे भी और ज्यादा हैवी भी न लगे तो यह डिजाइन आपके लिए यह डिजाइन एकदम सही है। पैरों में बनी ये डिजाइन चौड़े पैर की लड़कियों के लिए परफेक्ट है।

पायल मेहंदी डिजाइन

latest jewellery mehndi foot design

पैरों में बनी ये प्यारी और सिंपल सी पायल की डिजाइन उन लड़कियों के लिए एक दम सही है जो मेहंदी तो लगवाना चाहती हैं, लेकिन सिंपल और सुंदर। पैरों में लोग कई तरह की डिजाइन बनवाते हैं, लेकिन पायल की ये डिजाइन काफी मिनिमल है।

बारिक मेहंदी डिजाइन

latest jewellery mehndi design for foot

पैरों में बनी ये बारिक डिजाइन जिसमें काफी सुंदर फूल, कैरी और डोली की तरह बनी ये डिजाइन है। इस डिजाइन को हर कोई लगवा सकते हैं, इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और रचने के बाद काफी सुंदर भी लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Circle Mehndi Design: हथेली की बैक और फ्रंट दोनों ही साइड पर खूब जचेंगी मेहंदी की ये सर्कल डिजाइन, देखें तस्वीरें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।