Simple Foot Mehndi Design: पैरों में लगाएं मेहंदी के ये सिंपल डिजाइन, बढ़ जाएगी खूबसूरती

दुल्हन के अलावा आजकल शादियों और त्योहारों में लोग पैरों में भी मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। बहुत से लोगों को समझ नहीं आता है कि पैरों में किस तरह के मेहंदी लगवाने चाहिए या कैसे डिजाइन पैरों पर जचेंगे। लड़कियों और महिलाओं की इस समस्या का समाधान हम इस लेख में मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन के कलेक्शन लाए हैं। ये डिजाइन बनाने में भी आसान है और पैरों में रचने के बाद भी काफी खूबसूरत लगेगें। चलिए बिना देर किए देख लेते हैं, पैरों में लगने वाले इन मेहंदी के डिजाइन को।
जालीदार मेहंदी डिजाइन
जालीदार मेहंदी की ये डिजाइन न सिर्फ हाथों में अच्छी लगेगी बल्कि पैरों के साइड में भी काफी जचेंगी। आजकल जालीदार या ऐसे भरवा मेहंदी के डिजाइन को खूब पसंद किया जा रहा है। आप इस डिजाइन को पैरों में लगाकर खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। चाहें तो आप इसे पैरों के एक साइड में अलग और दूसरे में अलग भी बनवा सकती हैं।
सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन
यह डिजाइन सिंपल भी है और हैवी भी। रोज फ्लावर के साथ साथ इसमें जाली भी बना हुआ है, जो डिजाइन को कंप्लीट कर रहा है। पैरों की साइड में यह डिजाइन बनने के बाद काफी खूबसूरत लगेगी। आप इस डिजाइन को अपने हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Square Mehndi Design: हथेलियों पर खूब जचेंगी ये स्क्वायर मेहंदी डिजाइन, आप भी देखें तस्वीरें
फ्लावर मेहंदी डिजाइन
पैरों के बीच में बनी ये डिजाइन पैर के फ्रंट को काफी सुंदर बना रही है। उंगलियों से लेकर पैरों के ऊपरी भाग में बनी ये डिजाइन चौड़े पैर वाले लोगों के लिए परफेक्ट है। बनाने में आसान और दिखने में सुंदर मेहंदी की ये डिजाइन ब्राइड मेड्स और महिलाएं सभी के लिए बेस्ट है।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
गोल टिक्की हाथों के फ्रंट और बैक के अलावा पैरों पर भी बनाई जाती है। यदि आप अपने पैरों में सिंपल डिजाइन चाहती हैं और ज्यादा कुछ डिजाइन नहीं बनवाना चाह रही हैं, तो आपके लिए पैरों में यह गोल टिक्की डिजाइन बेस्ट है। गोल टिक्की डिजाइन में आप हाथों में बनने वाले दूसरे गोल टिक्की मेहंदी के डिजाइन को बनवा सकती हैं।
हैवी ब्राइडल डिजाइन
मेहंदी की डिजाइन में यदि और ज्यादा कुछ एक्सप्लोर करने में कंफ्यूज हो रहे हैं और आपको हैवी डिजाइन अच्छी लगती है, तो आप इस ब्राइडल डिजाइन को बना सकती हैं। यह आपके चौड़े पैरों की खूबसूरती को बढ़ाएगा साथ ही, रचने के बाद पैरों में बनी ये डिजाइन काफी अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: Simple Mehndi Designs: चौड़ी उंगलियों पर खूब जचेंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram (mehndi designs holic)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।