जन्माष्टमी 2026 पर बालों को दें ट्रेंडी टच, 5 मिनट में बनाएं हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड

हेयरस्टाइल चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, लेकिन समय कम होने की वजह से अगर आप भी अच्छा हेयरस्टाइल नहीं बना पा रही हैं, तो जन्माष्टमी 2026 पर 5 मिनट में बनने वाली यह ट्रेंडी हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हेयरस्टाइल बना सकती हैं।
Updated:- 2026-09-02, 20:19 IST
image

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन हर महिला एथनिक और खूबसूरत लुक पाना चाहती है। इस दिन सुंदर कपड़े और परफेक्ट मेकअप करके वे खुद को भीड़ से अलग बनाती हैं। मेकअप और कपड़ों के अलावा एक बेहतरीन हेयरस्टाइल भी आपके पूरे लुक में जान फूंक देता है। खासकर त्योहारों के दिनों में पूजा-पाठ के समय सुंदर हेयरस्टाइल आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। अगर आप भी इस साल जन्माष्टमी पर सिंपल और सुंदर हेयरस्टाइल बनाने की सोच रही हैं, तो आपके लिए हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हेयरस्टाइल सबसे सही ऑप्शन रहेगा।

5 मिनट में हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हेयरस्टाइल बनाने के स्टेप्स

जन्माष्टमी के खास मौके पर हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हेयरस्टाइल बनाकर आप न केवल अपने लुक को ग्रेसफुल और मॉडर्न टच दे सकती हैं, बल्कि इसे आप सिर्फ 5 मिनट में बनाकर तैयार भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका -  

2 (7)

(Image credit: pinterest/Lovelyish)

1. बालों को तैयार करें और फ्रंट सेक्शनिंग करें

किसी भी हेयरस्टाइल को अच्छी फिनिशिंग देने के लिए बालों को सही ढंग से सेट करना जरूरी है। बालों को सेट करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

  • बालों को सेट करने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह से सुलझा लें।
  • अब सामने के हिस्से से सिर के दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े बालों की लटें निकालें।
  • आप चाहें, तो अपने बालों को नीचे से हल्का सा कर्ल या वेवी भी कर सकती हैं। 

2. क्राउन एरिया से चोटी गूंथें

इस हेयरस्टाइल को परफेक्ट टच देने के लिए सिर के ऊपरी हिस्से के बालों से हाफ-अप ब्रेड तैयार करें। इसके लिए इन स्टेप्स को अपनाएं -

  • दोनों तरफ से निकाली हुई लटों को पीछे की तरफ ले जाएं।
  • तीन स्ट्रैंड्स वाली चोटी या डच ब्रेड की तरह गूंथ लें।
  • चोटी गूंथने के बाद उसके हिस्सों को हल्का-हल्का बाहर की तरफ खींचें।
  • इससे पतली चोटी भी घनी और मोटी दिखेगी। 

यह भी पढ़ें- Hair Accessories For Messy Bun: मेसी बन हेयरस्टाइल लगेगा यूनिक, जब लगाएंगी ये हेयर एक्सेसरीज

3. रबर बैंड और बॉबी पिंस का इस्तेमाल करें

हेयरस्टाइल जल्दी खराब न हो और लंबे समय तक टिकी रहे, इसके लिए आप रबर बैंड और पिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं -

  • इसके लिए सबसे पहले दोनों तरफ की चोटियों को एक साथ सिर के पिछले हिस्से में ले जाएं।
  • अब इन्हें एक ट्रांसपेरेंट मिनी रबर बैंड से बांध लें।
  • इसके बाद बॉबी पिंस की मदद से इसे अच्छे से सेट और फिक्स करें।  

1 (6)

(Image credit: pinterest/Lovelyish)

4. खुले बालों को दें फाइनल टेक्सचर

ब्रेड बनाने के बाद नीचे बचे हुए खुले बालों को ऐसे ही न छोड़ें। इन्हें फाइनल टच देकर अपनी हेयरस्टाइल को पूरा करें -

  • नीचे छूटे हुए बालों पर सबसे पहले हेयर सीरम या स्प्रे लगाएं। 
  • इसके बाद हल्के हाथों से बालों को संवारें, ताकि वे सीधे, सुलझे हुए और एक सीध में आ जाएं। 

यह भी पढ़ें- हेयर वॉल्यूम बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 हेयरस्टाइल, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

जन्माष्टमी पर भीड़ से अलग दिखने के लिए आप घर पर ही केवल 5 मिनट में यह आसान हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। यह स्टाइल पारंपरिक साड़ी, अनारकली सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बहुत ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
जन्माष्टमी पर एथनिक आउटफिट्स के साथ हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड बनाना क्यों बेस्ट ऑप्शन माना जाता है?
यह हेयरस्टाइल एथनिक कपड़ों के साथ पारंपरिक और मॉडर्न दोनों वाइब्स का परफेक्ट बैलेंस देता है। इससे आगे के बाल चेहरे पर नहीं आते और पीछे के खुले बाल आपकी साड़ी या सूट के लुक को भी पूरी तरह फ्लॉन्ट करते हैं।
क्या हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हर तरह की हेयर लेंथ पर बन सकती है?
जी हां, यह हेयरस्टाइल मीडियम और लंबे बालों पर तो बेहद खूबसूरत लगता ही है, साथ ही शोल्डर-लेंथ या बॉब कट बालों पर भी हाफ-क्राउन फ्रेंच या ट्विस्टेड ब्रेड बहुत स्टाइलिश दिखता है।
क्या इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए किसी तरह की हीटिंग या स्टाइलिंग टूल्स की जरूरत होती है?
बिल्कुल नहीं, इसे बनाने के लिए सिर्फ 2-3 मिनी रबर बैंड्स, बॉबी पिन्स और एक बारीक कंघी की जरूरत होती है। आप इसे बिना किसी हीट के सिर्फ 5 मिनट में आसानी से बना सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।