Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

हेयर वॉल्यूम बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 हेयरस्टाइल, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

कई बार बालों की वॉल्यूम कम होने की वजह से हेयरस्टाइल बनाने में काफी प्रॉब्लम होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ अलग तरह के हेयर लुक को ट्राई करें, जिससे आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा।
Updated:- 2026-06-19, 12:50 IST
image

बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि लुक खूबसूरत नजर आए, लेकिन बालों का वाल्युम कम होने की वजह से हेयरस्टाइल बनने में काफी दिक्कत होती है, जिसकी वजह से हम अपनी पसंद के हिसाब का हेयरस्टाइल क्रिएट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप आर्टिकल में बताए गए हेयरस्टाइल को ट्राई करें, जिसे करने के बाद आपका लुक काफी खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही आप सुंदर दिखाई देंगी।

मेसी बन हेयरस्टाइल करें क्रिएट

बिना वॉल्युम के बालों में बना हेयरस्टाइल अच्छा नहीं लगता है। इसकी वजह से हमारा चेहरा भी खराब नजर आता है। ऐसे में आप मेसी बन हेयरस्टाइल को क्रिएट करें। बन बनाने के बाद आपके बालों में वॉल्युम ऐड हो जाएगी। इसे बनाने के लिए आपको बालों को ट्विस्ट करना है। इसके बाद बन को मेसी स्टाइल में क्रिएट करना है। इस तरह से हेयरस्टाइल बनने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही बालों में वाल्युम ऐड हो जाएगी।

1 - 2026-06-19T113457.512

हाफ अप टॉप नॉट हेयरस्टाइल

अगर आपको लुक अट्रैक्टिव बनाना है, तो ऐसे में आप हाफ अप टॉप नॉट हेयरस्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। हेयरस्टाइल बनाने में समय कम लगता है। साथ ही ये बनने के बाद काफी सुंदर नजर आता है। इसे बनाने के लिए आपको एक छोटा सा जूड़ा बनाना है। इसे रबर बैंड से सिक्योर करें। बाकी के बालों को आप खुला छोड़ सकती हैं या उनमें हल्के कर्ल्स बना सकती हैं। इस तरह के आपका हेयरस्टाइल सुंदर नजर आएगा।

3 - 2026-06-19T113454.868

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips for Long Hair: तपती गर्मी में ऐसे करें लंबे बालों की केयर, बढ़ेगी खूबसूरती

लूज वेव हेयरस्टाइल

बाल अगर पतले होते हैं, तो ये ज्यादा कम नजर आते हैं। ऐसे में आप कर्लिंग आयरन की मदद लेकर बालों का हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इसे बनाने के बाद बाल हैवी नजर आएंगे। साथ ही बाउंस भी आएगा। इस तरह के हेयरस्टाइल को बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। साथ ही ये हर किसी के साथ जच जाएगा।

2 - 2026-06-19T113450.957

यह भी पढ़ें- Hair Accessories For Messy Bun: मेसी बन हेयरस्टाइल लगेगा यूनिक, जब लगाएंगी ये हेयर एक्सेसरीज

पतले बाल आपकी स्टाइलिंग में कोई परेशानी नहीं करेंगे। सही हेयरस्टाइल और थोड़ी सी ट्रिक के साथ आप भी अपने बालों को घना और खूबसूरत बना सकती हैं। बस आपको इसे सही तरीके से क्रिएट करना होगा, ताकि लुक खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आए और बाल मोटे दिखाई दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।