गर्मी के मौसम में स्किन पर खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। वरना स्किन का ग्लो कम होने लगता है। कई बार ऐसा होता है कि, समय न होने पर हम अपने स्किन ट्रीटमेंट रूटीन को जारी नहीं रख पाते हैं। इसका असर हमारी स्किन पर दिखाई देने लगता है। कुछ महिलाएं होती हैं जो पार्लर जाकर स्किन ट्रीटमेंट लेती हैं वहीं कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करना अच्छा मानती हैं।
इन्हीं नुस्खों में से एक आइस फेशियल है, जिसे करना काफी आसान है इसे करने के लिए आपको अलग से समय निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
कई तरह के फेशियल होते हैं जिन्हें अलग-अलग स्किन टोन के हिसाब से किया जाता है। लेकिन आइस फेशियल को किसी भी स्किन पर किया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ घर पर बर्फ जमानी होगी और उसे चेहरे पर अप्लाई करना होगा।
आइस फेशियल के लिए आइस क्यूब (आइस क्यूब के ब्यूटी हैक्स) की जरूरत होती है। इसके लिए आपको एक छोटे बर्तन में पानी भरना है और फ्रिज में इसे जमने के लिए रख देना है।
आइस फेशियल करने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से साफ कर लें। कोशिश करें कि उसपर मिट्टी या फिर कोई भी क्रीम न लगी हो। वरना फेशियल सही तरीके से नहीं हो पाएगा।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में चेहरे पर लगाएं गुलाब जल आइस क्यूब्स, स्किन रहेगी हाइड्रेट
जब आप अपने चेहरे को साफ कर लेंगे तो इसके बाद आपको अपने चेहरे पर आइस क्यूब का इस्तेमाल करना है। इसके लिए एक कपड़ा लें इसमें 1 या 2 आइस क्यूब रखें और 2 से 3 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद स्किन को रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
यह विडियो भी देखें
आइस फेशियल करने के बाद अपने चेहरे को एक टॉवल की मदद से अच्छे से पोछें और कुछ देर के लिए इसमें कुछ भी न लगाएं।
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आइस फेशियल करने के बाद आपको मॉइश्चराइजर (मॉइश्चराइजर के हैक्स) का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये आपकी स्किन को नमी देगा। साथ ही, सॉफ्ट ही बनाए रखेगा। ऑयली स्किन वाली महिलाओं को इस फेशियल के बाद कुछ भी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
आइस फेशियल करने से स्किन की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए और अपने अनुभव को हमारे साथ साझा करें।
इसे भी पढ़ें: मॉइश्चराइजर से जुड़े यह हैक्स बनाएंगे आपकी स्किन को ब्यूटीफुल
नोट- ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए तरीके अपनाने से आपको इंस्टेंट लाभ मिलेगा। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Herzindagi/ Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।