HZ Tried & Tested: Sugar Matte As Hell Stephanie Plum Lipstick का रिव्यू और कीमत

अक्सर भारतीय महिलाओं की ये समस्या होती है कि उन्हें अपने लिए परफेक्ट न्यूड शेड नहीं मिलता। ऐसा मेरे साथ भी होता था क्योंकि भारतीय स्किन टोन ऐसी नहीं होती कि बहुत लाइट रंग उनपर अच्छे लगें इसलिए परफेक्ट न्यूड शेड ब्राउन, मॉव, रेड, पिंक बेस्ड होते हैं। अब ऐसे में अगर मैं आपसे कहूं कि मुझे परफेक्ट मॉव शेड की न्यूड लिपस्टिक मिल गई है तो? शुगर कंपनी की Sugar Matte As Hell सीरीज वैसे भी काफी अच्छी है और इसके शेड्स लगभग हर स्किन टोन पर सूट करने वाले हैं। इसी में से एक शेड stephanie plum को मैंने चुना। ये शेड Mauve रंग बेस्ड है और इसके साथ खासियत ये है कि इसमें आपके होठ बहुत ज्यादा हल्के नहीं लगते हैं। इसे इस्तेमाल कर कैसा रहा मेरा रिव्यू ये पढ़ने से पहले जान लीजिए कि इस लिपस्टिक को लेकर कंपनी क्या दावा करती है?
दावे (claims)-
- ये लिपस्टिक फुल कवरेज देती है
- प्लम शेड और मॉव शेड का काफी अच्छा इस्तेमाल है
- इसकी क्रीमी कंसिस्टेंसी है
- ये लॉन्ग लास्टिंग है
- इस लिपस्टिक से होठों के सूखने की समस्या नहीं होती
- ये लिपस्टिक होठों को काला नहीं करती
इसे जरूर पढ़ें- करवा चौथ के लिए बेस्ट हो सकती हैं ये 9 लिपस्टिक
कीमत (Price)-
2.8 ग्राम के लिपस्टिक क्रेयॉन की कीमत 799 रुपए है। पर एक खास डील के चलते ये आपको 759 रुपए में मिल सकती है। खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
पैकेजिंग (Packaging)-
ये एक कार्डबोर्ड बॉक्स में आती है। क्रेयॉन का शेप सिलेंड्रिकल है और बॉक्स रेक्टैंगल शेप का है। इसके साथ हमेशा फ्री शार्पनर आता है यानी आपको अलग से इसके लिए शार्पनर खरीदने की जरूरत नहीं। ऊपर से देखें तो शुगर के ग्राफिक्स दिखेंगे जैसे हर शुगर कॉस्मैटिक के डिब्बे पर ग्राफिक्स प्रिंट होते हैं। इसकी पैकिंग सिंपल है।
फायदे (Pros)-
- ये वाकई लॉन्ग लास्टिंग लिप्सटिक है
- इसका क्रीमी टेक्सचर होठों के लिए परफेक्ट है
- होठ ड्राई नहीं होते
- इसके शेड्स काफी अलग हैं
- हर स्किन टोन के हिसाब से ये शेड है
नुकसान (Cons)-
ये बाकी मैट लिपस्टिक की तुलना में थोड़ा महंगा है
इसे जरूर पढ़ें- HZ Tried & Tested: NIVEA Soft Light Moisturizer Berry Blossom का रिव्यू और कीमत
मेरा एक्सपीरियंस (My Experience)-
मेरे हिसाब से ये लिपस्टिक काफी अलग है और जहां तक शेड की बात करें तो ये शेड लगभग हर भारतीय स्किन टोन पर जाएगा। यकीनन मुझे इस लिपस्टिक से प्यार हो गया है और इस शेड के आगे परफेक्ट लाल लिप्सटिक भी एक बार को अलग रखी जा सकती है। मॉव शेड की लिपस्टिक आम तौर पर लोगों को पसंद नहीं आती है, लेकिन ये शेड अच्छा लग सकता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस लिपस्टिक की स्टे पावर काफी अच्छी है। आप खाना खाएं, दिन भर बातें करें या कुछ और इस लिपस्टिक के टिके रहने की गुंजाइश ज्यादा है। हां, जिन लोगों को बार-बार होठों को पोंछने की आदत है उनके लिए ये नहीं है।
इस लिपस्टिक की सबसे बड़ी खराबी ये लगती है कि ये थोड़ी महंगी है। क्योंकि 500 रुपए से कम रेंज में भी अच्छी मैट लिपस्टिक उपलब्ध है तो ऐसे में फिर ये लिपस्टिक लोगों को महंगी लगेगी, लेकिन जहां तक मेरा मानना है तो ये लिपस्टिक इतनी कीमत में भी अच्छी ही है। इसकी कीमत ज्यादा होने का कारण ये भी है कि शुगर कॉस्मेटिक्स हमेशा जर्मनी से इम्पोर्ट की जाती है। अब अगर ऐसी लिपस्टिक मिल रही है तो आप इसे ले सकते हैं क्योंकि ये प्रोडक्ट काफी देर तक टिकता है।
रेटिंग (Rating)-
4.5/5
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।