Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:38 AM IST

Rose Water On Face: निखरी त्वचा पाने के लिए इस तरह करें गुलाब जल का रात में इस्तेमाल

चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको रोजाना दिन और रात दोनों के समय स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें।
Updated:- 2023-08-31, 13:09 IST
how to use rose water on face at night in hindi

Skin Care Using Rose Water: साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए चेहरे का ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके लिए आपको कई बड़े-बड़े ब्रांड के अनेक प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे। इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल वाले प्रदार्थ मौजूद होते हैं जो त्वचा की चमक को फीका कर सकते हैं।

वहीं निखरी त्वचा पाने के लिए दिन के साथ-साथ रात को भी उतनी ही केयर करना जरूरी होता है। इसके लिए आप घर में मौजूद गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें गुलाब जल का चेहरे पर इस्तेमाल और जानेंगे इसके त्वचा को होने वाले फायदे।

निखरी त्वचा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (Rose Water On Skin)

rose water on face at night

  • शहद 
  • कच्चा दूध 
  • गुलाब जल

शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है? (Night Skin Care)

  • शहद चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा में एजिंग साइंस को घटाता है।
  • वहीं चेहरे को ग्लोइंग बनाने का काम भी करता है।

गुलाब जल को चेहरे पर लगाने के फायदे (Skin Care Regime)

  • यह एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है।
  • साथ ही त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
  • यह स्किन के पोर्स की सही तरीके से देखभाल कर उनका साइज बढ़ने से रोके रखने में मददगार साबित होता है।

कच्चा दूध चेहरे के लिए कैसे फायदेमंद होता है? (Glowing Skin At Home)

  • इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है, जो चेहरे की त्वचा का खास ख्याल रखने में मदद करता है।
  • वहीं यह त्वचा स्किन को पोषण देकर चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित होता है।

 इसे भी पढ़ें : निखरी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को इस तरह करें स्किन केयर रूटीन में शामिल

निखरी त्वचा पाने के लिए क्या करें? (Skin Care Using Homemade Ingredients)

rose water

  • निखरी त्वचा पाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 3 चम्मच शहद, 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच कच्चा दूध मिला लें।
  • इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
  • करीब 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे पर लगे फेस पैक को साफ कर लें।
  • इसके बाद आप नार्मल स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
  • वहीं इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल आप रात के समय नाइट स्किन केयर रूटीन के दौरान करें।
  • बता दें कि आप हफ्ते में 3 बार तक इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको निखरी त्वचा पाने के लिए गुलाब जल को इस्तेमाल करने का तरीका और इसके त्वचा को होने वाले फायदे पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।