गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं यह एक चीजें, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो

किसी भी खास मौके पर शामिल होने के दौरान महिलाएं चाहती हैं कि उनकी स्किन ग्लो करे। इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बाज़ार में आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम की मदद से गुलाब जल के फायदे बताने जा रहे हैं, साथ ही ये भी बताएंगे कि किस तरह से इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें।
गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन के पोर्स अच्छी तरह से साफ होंगे और स्किन पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 3-4 बड़े चम्मच गुलाब जल
इसे भी पढ़ें- ड्राईनेस समस्या को कम करने और त्वचा को मुलायम बनाने के लिए ये होम रेमेडीज करें ट्राई
इस तरह करें इस्तेमाल

- एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें।
- इसमें गुलाब जल मिक्स करें।
- इन दोनों चीजों को मिलाकर एक पतला पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- पेस्ट सूख जाने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर अप्लाई करें।
नोट: किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट ज़रूर कर लें।
गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी के इस उपाय को आप इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए किसी भी खास मौके पर शामिल होने से पहले लगा सकती हैं। यह उपाय करने से जहां स्किन पर ग्लो आएगा, साथ ही त्वचा को ताजगी भी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं मुल्तानी मिट्टी से जुड़े ये मिथ, जान लें सच्चाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-freepik/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।