गुलाब जल का त्वचा पर इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

गुलाब जल, जैसा कि इसके नाम से ही कुछ हद तक पता चलता है कि इसमें गुलाब का पानी होगा। गुलाब जल त्वचा को कई तरीकों से लाभ पहुंचाता है। यही कारण है कि अब ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका उपयोग किया जाता है। सेंसेटिव स्किन वाली महिलाओं के अलावा गुलाब जल का इस्तेमाल हर कोई कर सकता है। आप त्वचा पर कई तरीकों से इसे यूज कर सकती हैं।
करें मेकअप रिमूव
हालांकि, बाजार में आपको इसके कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन यह त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। गलत मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन फटने लग सकती है। ऐसे में आपको गुलाब जल का उपयोग करना चाहिए।
मेकअप को हटाने के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है। इसमें एसट्रीजेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को नरिश करने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अगर आप इससे मेकअप हटाएंगे तो आपकी स्किन को नुकसान नहीं होगा।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- कॉटन बॉल
कैसे करें इस्तेमाल
- एक बाउल में 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच नारियल का तेल मिला लें।
- अब इसमें कॉटन बॉल को भिगोएं।
- फिर इसे अपने चेहरे पर हल्के दबाव से रगड़ लें।
- लीजिए हट गया आपका मेकअप।
इसे भी पढ़ें:Beauty Tips: आप 5 तरह से त्वचा पर कर सकती हैं ‘Gulab Jal’ का इस्तेमाल
पफीनेस को करें कम
आखों के नीचे सूजन का मतलब होता है कि वहां फ्लूइड जम गया है। इस समस्या को कम करने के लिए ठंडी चीजें बेहद फायदेमंद होती हैं। अगर आपकी भी आंखें सूज रही हैं तो आपको गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए। बस आपको आंखों के नीचे गुलाब जल स्प्रे करना होगा। लेकिन अगर पर्याप्त नींद न लेने और थकने के कारण आंखें सूज रही हैं तो आपको ठंडे गुलाब जल का उपयोग करना चाहिए।
आवश्यक सामग्री
- गुलाब जल
- कॉटन बॉल
इसे भी पढ़ें:दिन और रात में इन 4 स्टेप्स से करें स्किन की देखभाल
कैसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले गुलाब जल को फ्रिज में कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर इसमें कॉटन बॉल को भिगो लें।
- अब इसे अपनी पलकों पर लगाकर रख दें।
- इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।