बेजान बालों में आएगी जान, राइस वॉटर रिंस का ऐसे करें इस्तेमाल
-1788447971438.webp)
बदलते मौसम, धूल-मिट्टी और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स कई बार बालों की नेचुरल नमी को खत्म कर देते हैं, जिससे बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ये बेजान बाल आपकी खूबसूरती को भी कम कर देते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए महिलाएं अक्सर महंगे हेयर स्पा और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार इनसे भी कोई फायदा नहीं होता। अगर आप भी ऐसे उपाय आजमाकर थक चुकी हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चावल के पानी यानी राइस वॉटर की मदद से बेजान बालों में नई जान डाल सकती हैं।
बालों के लिए राइस वॉटर रिंस का इस्तेमाल कैसे करें?
बाल धोने के बाद सही तरीके से राइस वॉटर रिंस करने से बालों में गजब की चमक आती है और बालों का टूटना भी काफी हद तक कम हो जाता है। आइए जानते हैं घर पर फर्मेंटेड राइस वॉटर कैसे तैयार करें और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
-1788449674201.webp)
फर्मेंटेड राइस वॉटर तैयार करने का आसान तरीका
बालों के लिए फर्मेंटेड चावल का पानी सबसे बेस्ट माना जाता है। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है -
- आधा कप चावल लें और उन्हें साफ पानी से दो-तीन बार अच्छी तरह धो लें।
- इसके बाद चावल में दो कप साफ पानी डालकर भिगो दें।
- अब इसे ढक्कर कम से कम 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- 24 घंटे बाद पानी को छानकर किसी साफ स्प्रे बोतल या बर्तन में निकाल लें। आपका फर्मेंटेड राइस वॉटर तैयार है।
राइस वॉटर इस्तेमाल करने की सही स्टेप-बाय-स्टेप विधि
राइस वॉटर का सही से इस्तेमाल करने के लिए आप कुछ खास स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। जैसे -
यह भी पढ़ें- गेहूं के आटे से कम हो सकते हैं चेहरे के अनचाहे बाल, जानें तरीका
1. शैम्पू से बाल धोकर राइस वॉटर लगाएं
राइस वॉटर रिंस का पूरा फायदा उठाने के लिए इसे सही तरीके से बालों में लगाना बहुत जरूरी है -
- सबसे पहले अपने बालों को किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से अच्छी तरह धो लें।
- इसके बाद गीले बालों पर ही तैयार किया हुआ राइस वॉटर डालें।
- इसे बालों की जड़ों से लेकर नीचे सिरों तक अच्छी तरह लगाएं। स्प्रे बोतल की मदद से इसे लगाना काफी आसान हो जाता है।
-1788449746184.webp)
2. स्कैल्प की मसाज करें और सादे पानी से धोएं
चावल का पानी लगाने के तुरंत बाद सिर धोने की गलती न करें -
- राइस वॉटर लगाने के बाद 3 से 5 मिनट तक रुकें और फिर हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें।
- मालिश करने के बाद इस पानी को बालों में 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें।
- इसके बाद सादे पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें। ध्यान रहे कि दोबारा शैम्पू का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
यह भी पढ़ें- 'राइस वॉटर' से त्वचा में आ सकता है कसाव
बालों में राइस वॉटर रिंस करने के बेहतरीन फायदे
राइस वॉटर रिंस इस्तेमाल करने के कई फायदे हो सकते हैं। जैसे -
- इसमें प्रोटीन होता है, जो बालों का लचीलापन सुधारता है और उन्हें बीच से टूटने से बचाता है।
- नियमित इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की समस्या कम होने लगती है।
- बिना किसी केमिकल वाले महंगे कंडीशनर के भी आप अपने बालों को स्मूथ और चमकदार बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से सीखें घर पर 'राइस वॉटर कंडीशनर' बनाने की आसान विधि
निष्कर्ष : रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए अब आपको महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। इस आसान और नेचुरल तरीके से आप अपने बालों को घर पर ही गहराई से पोषण दे सकती हैं।
यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।