नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं Multani Mitti Mask, होंठों के कोनों का कालापन होगा गायब

मुल्तानी मिट्टी चेहरे की चमक बढ़ाने और होंठों के कोनों के कालेपन को दूर करने का प्राकृतिक उपाय है। यह लेख तैलीय त्वचा के लिए गुलाब जल और रूखी त्वचा के लिए कच्चे दूध के साथ मुल्तानी मिट्टी के असरदार फेस पैक बताता है।
Updated:- 2026-05-09, 16:42 IST
image

चेहरे की चमक बढ़ाने और त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का यूज सदियों से हर घर में किया जा रहा है। अक्सर लोग पूरे चेहरे पर तो इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होंठों के कोनों पर जमा कालेपन को हटाने में भी बोहद उपयोगी है? जी हां, गलत खान-पान, डिहाइड्रेशन या पिगमेंटेशन की वजह से होंठों के आसपास की त्वचा काली पड़ने लगती है। मुल्तानी मिट्टी अपनी नेचुरल क्लींजिंग प्रॉपर्टीज के कारण इस कालेपन को हल्का कर त्वचा को एक समान रंगत देती है। ऐसे में मिट्टी के इस्तेमाल के तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मुल्तानी मिट्टी के 3 असरदार फेस पैक क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो यह सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में पर्याप्त गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और होंठों के आसपास के काले हिस्से पर लगाएं।

02 (26)

गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धोने पर चेहरा खिला-खिला नजर आता है।

मुल्तानी मिट्टी और कच्चा दूध

रूखी और बेजान त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी को सीधे लगाने से त्वचा और ज्यादा खिंच सकती है। ऐसे में दूध लगाएं। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इसे होंठों के कोनों और पूरे चेहरे पर लगाकर 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें - Long Lasting Lipstick Tips: साधारण लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के ये हैं सबसे आसान तरीके, मेकअप आर्टिस्ट से जानें टिप्स

 दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड कालेपन को दूर करता है और त्वचा को हाइड्रेट रखता है, जिससे चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनता है।

01 (25)

नोट - मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाने से पहले अपने होंठों के आसपास के हिस्से को पानी से साफ करें। पैक सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे हटाएं, ताकि डेड स्किन सेल्स निकल जाएं। इसके तुरंत बाद एक अच्छा लिप बाम या एलोवेरा जेल लगाना न भूलें।

इसे भी पढ़ें - केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से काले हो गए हैं होंठ? 10 रुपये में घर पर बनाएं Natural Pink Lipstick

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।