मुल्तानी मिट्टी में इस 1 चीज को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, बिना पार्लर जाए टैनिंग होने लगेगी कम

गर्मियों में तेज धूप, पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर टैनिंग होना बहुत आम बात है। टैनिंग की वजह से चेहरा अपनी रंगत खो देता है। तपतपाती धूप के चलते चेहरा डल और काला नजर आने लगता है। कई लोग टैनिंग हटाने के लिए महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, लेकिन घर में मौजूद कुछ आसान चीजें भी आपके चेहरे पर निखार ला सकती हैं और स्किन को नेचुरल ग्लो दे सकती हैं। अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए चेहरे की टैनिंग कम करना चाहती हैं, तो मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का फेस पैक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी में टमाटर मिलाकर आप आसानी से इस फेस पैक को बनाकर टैनिंग को कम कर सकती हैं।
टैनिंग में क्यों फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी और टमाटर?

- मुल्तानी मिट्टी चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और पसीने को हटाने में मदद करती है। यह त्वचा को ठंडक देती है और खुले पोर्स को साफ करती है। वहीं टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन सी पाया जाता है, जो सन टैन कम करने और स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करता है।
- टमाटर में मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग गुण और मुल्तानी मिट्टी की कूलिंग प्रॉपर्टीज मिलकर स्किन को साफ और फ्रेश बनाने में मदद करती हैं।
- जब इन दोनों चीजों को साथ मिलाकर लगाया जाता है, तो स्किन को नेचुरल क्लीनअप जैसा असर मिल सकता है। खासकर गर्मियों में यह फेस पैक काफी रिफ्रेशिंग महसूस होता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में मुरझा गया है चेहरा? पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए इन 3 तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल
मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का फेस फैक कैसे बनाएं?
सामग्री
- 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 छोटे टमाटर का रस
- 1 चम्मच गुलाब जल (जरूरत हो तो)
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी लें।
- अब इसमें ताजे टमाटर का रस मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।
- अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा गुलाब जल मिला सकती हैं।
- तैयार पेस्ट स्मूद होना चाहिए ताकि इसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके।
लगाने का सही तरीका
- सबसे पहले चेहरे को पानी से अच्छे से धो लें।
- आप किसी फेस वॉश से भी चेहरे को अच्छे से साफ कर सकती हैं ताकि सारी गंदगी और ऑयल हट जाए।
- अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
- आंखों के आसपास की जगह छोड़ दें।
- इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
कितनी बार लगाना चाहिए?

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है। ड्राई स्किन वाले लोग इसमें थोड़ा शहद या दही मिलाकर इस्तेमाल करें। नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे टैनिंग हल्की दिखने लग सकती है और स्किन फ्रेश नजर आती है।
यह भी पढ़ें- महंगे Face Wash से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से साफ करें चेहरा; आएगा Glass Glow
नोट- यूं तो टमाटर और मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन सभी की त्वचा अलग तरह की होती है और किसी भी सामग्री का आपकी स्किन पर अलग प्रभाव हो सकता है। ऐसे में यहां बताई गई किसी भी चीज का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट से सलाह लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।