2 महीने बाद होने वाली है शादी? अभी से लाल दाल और चावल से करें बॉडी पॉलिशिंग, जानें कैसे

शादी का सीजन शुरू होने वाला है। अगर आपकी शादी भी नवंबर महीने में है, तो आप अभी से ही कुछ बॉडी पैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपकी बॉडी एकदम चमकदार नजर आए। यहां हम बात कर रहे हैं लाल दाल और चावल के आटे से बॉडी पॉलिशिंग करने की। जी हां, लाल मसूर दाल और चावल दोनों ही बॉडी पॉलिशिंग और बॉडी स्क्रब में आपके काम आ सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं, आर्टेमिस हॉस्पिटल्स कीकंसल्टेंट - डर्माटोलॉजी और कॉस्मेटोलॉजी, डॉ. शिफा यादव से कि आप दाल और चावल से कैसे बॉडी पॉलिशिंग कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
कैसे करें बॉडी पॉलिशिंग?
- बॉडी पॉलिशिंग के लिए आपके पास कॉफी, चावल का आटा, लाल मसूर दाल पिसी हुई, थोड़ा सा कोकोनट ऑयल होना बेहद जरूरी है। साथ में आप कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि ये ऑप्शनल है।

- अब आप सबसे पहले चावल के आटे के साथ पीसी हुई दाल को मिलाएं।
- अब बने मिश्रण में कॉफी और कोकोनट ऑयल मिलाएं। अब आप कच्चा दूध या पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें।
- अब आप ब्रश या हाथ की मदद से अपने पूरे शरीर पर इस मिश्रण को लगाएं और हल्के हल्के हाथों से रब करें।
- अब रब करने के बाद इसे आधे घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद अपनी बॉडी को साधारण पानी से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें - दही लगाने के बाद स्किन पर हो जाते हैं ब्रेकआउट्स, तो अप्लाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान
इन बातों का रखें ख्याल
- कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है। ऐसे में ये लोग इस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
- चूंकि इस पेस्ट में लाल मसूर दाल का इस्तेमाल किया जाता है, बता दें कि ये दाल ऑयली स्किन वालों को कम सूट करती है। ऐसे में आप अपनी त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से पहले सबसे पहले पैच टेस्ट कर लें। हालांकि चेहरे की त्वचा बॉडी स्किन से थोड़ी ज्यादा सेंसिटिव होती है ऐसे में मसूर दाल को चेहरे पर लगाने से पहले एक्सपर्ट से अपनी स्किन टाइप पूछ लें।

- इसमें हम कॉफी का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में आप स्किन को ज्यादा तक रब न करें वरना आपकी स्किन निकल सकती है या लाल हो सकती है।
- बॉडी पॉलिशिंग रोज नहीं करनी चाहिए। आप इसे 15 दिन में एक बार करें। रोज-रोज बॉडी पॉलिशिंग करने से विपरीत परिणाम नजर आ सकते हैं।
- महिलाओं को इस पैक को लगाने से पहले या बाद में कोई बाहरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वरना आपकी स्किन रिएक्ट भी कर सकती है।
- यदि आपको स्किन से संबंधित कोई दूसरी समस्या है तो इस पैक को यूज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें।
इसे भी पढ़ें - Face Mask For Glowing Skin: बदलते मौसम में स्किन को रखें क्लीन, ट्राई करें ये 2 नेचुरल फेस मास्क
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।