अपनी स्किन की केयर करने के लिए हम सभी नेचुरल तरीकों का सहारा लेना पसंद करती हैं। इनमें कई तरह के किचन इंग्रीडिएंट्स को शामिल किया जाता है और दही भी इसमें से एक है। ऐसा माना जाता है कि दही आपकी स्किन को अधिक ग्लोइंग, फ्रेश और सॉफ्ट बनाती है। इतना ही नहीं, इससे स्किन को काफी ठंडक भी मिलती है। लेकिन कई बार यह देखने में आता है कि कुछ महिलाओं को दही लगाने के बाद स्किन में जलन, रेडनेस या ब्रेकआउट्स की शिकायत होती है और उन्हें यह समझ ही नहीं आता है कि ऐसा क्यों हो रहा है।
खासतौर से, अगर आपकी स्किन ऑयली, एक्ने प्रोन या फिर सेंसेटिव है तो यह समस्या होने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दही लगाने का एक सही तरीका होता है। अगर आप इसे गलत तरीके से लगाती हैं तो ऐसे में पोर्स को क्लॉग करके ब्रेकआउट्स की समस्या को जन्म दे सकता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि दही को स्किन पर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें, जिससे आपको ब्रेकआउट्स का सामना ना करना पड़े-
दही से ब्रेकआउट्स क्यों होते हैं
घर की दही को स्किन पर लगाने के बावजूद कुछ महिलाओं को ब्रेकआउट्स की शिकायत हो जाती है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मसलन-
- दही में नैचुरल फैट और लैक्टिक एसिड होता है। इसलिए ऑयली स्किन पर लगाने से अक्सर पोर्स क्लॉग हो सकते हैं। जिससे ब्रेकआउट्स हो सकते हैं।
- कई बार पुरानी दही या फिर दही को सही तरह से स्किन पर ना लगाने से भी इंफेक्शन या दाने निकल सकते हैं।
- अगर आपकी स्किन जरूरत से ज्यादा सेंसेटिव है तो ऐसे में दही में मौजूद लैक्टिक एसिड आपको परेशान कर सकता है जिसकी वजह से ब्रेकआउट्स का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:Curd For Face: दही के साथ मिला लें ये 1 चीज, चेहरे पर दिख सकता है ग्लो
स्किन को अच्छी तरह करें क्लीन
अगर आप स्किन पर दही लगा रही हैं तो पहले फेसवॉश की मदद से चेहरे को वॉश करें। गंदे चेहरे पर दही लगाने से स्किन में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और पोर्स बंद हो सकते हैं। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि दही फ्रेश ही हो। बासी या खट्टी दही में हानिकारक बैक्टीरिया ज़्यादा होते हैं, जो चेहरे पर दाने या ब्रेकआउट्स की वजह बन सकते हैं।
बहुत देर तक छोड़ने से बचें
कई बार महिलाएं चेहरे पर दही लगाकर उसे बहुत देर के लिए छोड़ देती हैं। उन्हें लगता है कि इससे उनकी स्किन को फायदा होगा, जबकि वास्तव में इससे बिल्कुल उल्टा ही होता है। दरअसल, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड पर स्किन पर ज्यादा देर तक रहता है तो इससे जलन या रेडनेस की शिकायत हो सकती है।
यह भी पढ़ें:दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीकाहर रोज़ लगाने से बचें
यह सच है कि दही स्किन के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसे हर दिन लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से स्किन का बैलेंस बिगड़ सकता है और आपको ब्रेकआउट्स की शिकायत हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि आप दही को सप्ताह में केवल एक या दो बार ही लगाएं। साथ ही, अगर आप इसे पहली बार अपनी स्किन पर अप्लाई कर रही हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों