Sat Sep 12, 2026 | Updated 10:02 AM IST

सेंसिटिव स्किन का ऐसे रखें घर पर ख्याल, नहीं दिखेगी त्वचा खराब

सेंसिटिव स्किन पर सबसे ज्यादा प्रॉब्लम देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्किन का बाहरी हिस्से के पोर्स थोड़े ज्यादा खुल जाते हैं। इसकी वजह से स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
Updated:- 2025-01-17, 17:02 IST
image

त्वचा साफ सुथरा नजर आए इसके लिए ह कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि स्किन के पोर्स कुछ ज्यादा ही ओपन हो जाते हैं। इसकी वजह से चेहरे पर धूल लगने की वजह से भी स्किन पर दाग-धब्बे या स्किन प्रॉब्लम नजर आने लगती है। ऐसे में आपको ट्राई करने चाहिए कुछ ऐसे तरीके और ऐसे नुस्खे, जिससे आपकी स्किन हेल्दी रहे। चलिए आपको बताते हैं इन तरीकों के बारे में जो आपकी स्किन के लिए अच्छे हैं।

माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें

face care (3)

आप अपनी स्किन पर माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन के पोर्स लॉक रहेंगे। साथ ही, आपकी स्किन पर दाग धब्बे भी कम नजर आएंगे। इस तरह की स्किन के बाद आपको बहुत ज्यादा चीजों का इस्तेमाल नहीं करना होगा। इसके लिए आप रोजाना अपना चेहरा कच्चे दूध से साफ कर सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी सेंसेटिव स्किन पर कोई रेडनेस या प्रॉब्लम नजर नहीं आएगी।

नारियल तेल से करें चेहरे की मसाज

Sensetive skin care

नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सेंसिटिव स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे त्वचा में नमी और जलन दोनों कम हो जाती है। इसलिए आप चेहरे पर इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही, चेहरे को साफ रखने का काम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए कर रही हैं नारियल तेल का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक कटोरी में नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें।
  • अब इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें।
  • फिर रात के समय इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी। साथ ही, त्वचा हेल्दी नजर आएगी।

इस तरह के आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने का काम कर सकते हैं। साथ ही, सेंसेटिव स्किन खराब भी नजर नहीं आएगी। बस आप जिस भी चीज का इस्तेमाल करें। उसके लिए आपको एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी है।  बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करना है, ताकि स्किन पर किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नजर न आए। साथ ही, आपको बार-बार पार्लर जानें की जरूरत न पड़े।

इसे भी पढ़ें: Hair Care: नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगाएं ये 2 चीजें, इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।