Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

लिप लाइनर और कंसीलर की मदद से पतले होंठों को दें Plump Look, यह तरीका आएगा काम

पतले होंठों को आकर्षक और भरा हुआ दिखाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट की बजाय घर पर ही मेकअप का इस्तेमाल करें। लिप लाइनर, कंसीलर और सही लिपस्टिक शेड की मदद से आप आसानी से परफेक्ट 'पॉउट लुक' पा सकती हैं।
Updated:- 2026-05-23, 18:03 IST
image

हर कोई चाहता है कि उनके होंठ भरे हुए, खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखें, लेकिन अगर आपके होंठ नेचुरल रूप से पतले हैं, तो आपको किसी महंगे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जी हां, आप अपनी रसोई और वैनिटी बॉक्स में मौजूद कुछ बेसिक चीजों जैसे लिप लाइनर, कंसीलर और सही शेड की लिपस्टिक की मदद से घर पर ही मिनटों में एक परफेक्ट 'पॉउट लुक' पा सकती हैं। बता दें कि सही तरीके से लिप्स को ओवरलाइन करना एक आर्ट है, जो आपके चेहरे के विजुअल एस्थेटिक्स को तुरंत बदल देती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पतले होंठों को अट्रेक्टिव कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

2 - 2026-05-23T124713.048

कैसे बनाएं अपने होंठों को अट्रैक्टिव?

सबसे पहले एक हल्के लिप स्क्रब की मदद से होंठों की डेड स्किन को साफ करें। इसके बाद एक बिना रंग वाले हाइड्रेटिंग लिप बाम या लिप ऑयल की पतली लेयर लगाएं ताकि होंठ अंदर से मॉइस्चराइज हो जाएं।

इसे भी पढ़ें - लिपस्टिक लगाने से पहले करें यह एक छोटा सा काम, घंटों तक टिका रहेगा आपका फेवरेट शेड

प्लम्प लुक के लिए हमेशा ऐसे न्यूड या नैचुरल शेड्स चुनें, जो आपकी स्किन टोन से थोड़े से डार्क हों। बहुत ज्यादा लाइट या डार्क कंट्रास्ट वाले शेड्स होठों को बड़ा दिखाने के बजाय और छोटा दिखा सकते हैं। लिप लाइनर का शेड आपकी लिपस्टिक से बिल्कुल मिलता-जुलता या उससे सिर्फ एक टोन डार्क होना चाहिए।

1 - 2026-05-23T124716.007

अपने पसंदीदा लिप लाइनर से ऊपरी लिप से शुरुआत करें। नेचुरल लिप लाइन से हल्का सा बाहर की तरफ जाते हुए लाइन खींचें। ध्यान रहे कि होठों के कोनों तक पहुंचते-पहुंचते लाइनर को वापस नैचुरल लिप लाइन पर ही मिला देना है, ताकि लुक बनावटी न लगे। यही तरीका निचले होंठ पर भी अपनाएं। इसके बाद अपनी उंगली से लाइनर को अंदर की तरफ हल्का ब्लेंड करें।

अब अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लगाएं। प्लम्प इफेक्ट के लिए हमेशा ग्लॉसी या हाई-शाइन फिनिश वाली लिपस्टिक सबसे बेस्ट मानी जाती है, क्योंकि इसकी रिफ्लेक्टिविटी होठों को भरा हुआ दिखाती है। यदि आप मैट लिपस्टिक पसंद करती हैं, तो होठों के बिल्कुल बीच में थोड़ा लाइट शेड लगाकर ओम्ब्रे इफेक्ट क्रिएट करें।

इसे भी पढ़ें - पहली बार खरीद रही हैं लिपस्टिक और फाउंडेशन? जानें कैसे करें शेड को चेक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।