K-Obsessed: कोरियन ग्लास स्किन के लिए चावल के पानी इन चीजों के साथ करें इस्तेमाल, त्वचा दिखेगी खूबसूरत

कोरियन ग्लास स्किन के लिए अक्सर हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं ताकि इन्हें लगाने के बाद स्किन में चमक आ सके। कई बार में इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल झुर्रियों के लिए भी करते हैं। लेकिन इसका असर बस कुछ समय के लिए होता है। स्किन पहले की तरह डल लगने लगती हैं। इसकी जगह पर आप घर पर ही मौजूद चावल का इस्तेमाल करें। चावल का पानी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। आप इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए बताते हैं किन चीजों के साथ इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
चावल के पानी के फायदे
चावल का पानी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं, उसे हाइड्रेट करते हैं और चमकदार बनाते हैं। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो इसका टोनर बनाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि स्किन गर्मी से हाइड्रेट रहे।
मुल्तानी मिट्टी के साथ करें इस्तेमाल
- स्किन पर निखार चाहिए तो इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी के साथ चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक रात पहले चावल को भिगोकर रखना है।
- फिर इसे चावल से अलग कर लेना है।
- मुल्तानी मिट्टी का पाउडर बनाना है और उसमें मिक्स करना है और एक पैक तैयार करना है।
- इसके बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करना है।
- अब इसे ड्राई होने के लिए 20 से 25 मिनट के लिए रख देना है।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें।
- इसे लगाने से स्किन पर मौजूद गंदगी साफ हो जाएगी और एक्स्ट्रा ऑयल भी कम हो जाएगा। (बालों को लंबा करने का तरीका)
इसे भी पढ़ें: अपने बालों को सुंदर और घना बनाने के लिए ट्राई करें 10-स्टेप वाला कोरियन हेयर केयर रूटीन
हल्दी के साथ करें इस्तेमाल
अगर आपकी स्किन पर टैनिंग हो गई है तो ऐसे में आप चावल के पानी के साथ हल्दी का इस्तेमाल करें। यह एंटीसेप्टिक होती है इससे स्किन पर होने वाली जलन और खुजली कम हो जाती है। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
- इसके लिए एक कटोरी में आपको 2 चम्मच हल्दी निकालनी है। (हेयर ऑयल लगाने का तरीका)
- फिर इसमें भीगे हुए चावल का पानी डालना है।
- अब इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- फिर इसे ड्राई होने दें और पानी से इसे साफ कर लें।
- इससे आपकी स्किन हेल्दी रहती है और टैनिंग नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: Korean Hair Care Routine: बालों में चमक ला सकता है यह कोरियन नुस्खा
इन बातों का रखें ध्यान
- इसके लिए आपको सबसे पहले स्किन टाइप का ध्यान रखना जरूरी है ताकि किसी तरह का कोई रिएक्शन न हो।
- इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी भी चीज का इस्तेमाल करें तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
- जब भी किसी भी चीज को लगाएं तो त्वचा को साफ कर लें, ताकि गंदगी चिपकी न रहे।
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।