जानें झड़ते बालों के लिए भृंगराज का उपाय

भृंगराज के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा? सालों से ही इसका इस्तेमाल बालों पर किया जाता है। भृंगराज को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह झड़ते टूटते बालों की परेशानी को भी कम करता है। आजकल बालों का झड़ना बेहद आम समस्या हो गई है।
इसके लिए मार्केट में एंटी हैरफॉल शैंपू, तेल और न जाने क्या क्या मिलता है, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से इस परेशानी से निजात पाना चाहती हैं तो आपको भृंगराज का इस्तेमाल करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको झड़ते बालों के लिए भृंगराज के उपाय से लेकर इसके अन्य फायदे बताएंगे, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
करें ये उपाय

क्या चाहिए?
- 1 चम्मच भृंगराज पाउडर
- 2 चम्मच नारियल का तेल
क्या करें?
- 1 चम्मचभृंगराज पाउडर में 2 चम्मच नारियल का तेल डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका झड़ते बालों के लिए उपाय।
इसे भी पढ़ें:इन बातों का रखेंगी ध्यान तो नहीं होगी हेयर फॉल की समस्या
कैसे करें इस्तेमाल?
- भृंगराज के इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं।
- कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसे एक घंटे के लिए अपने बालों में लगाए रखें।
- हर्बल शैंपू से अपने बालों को वॉश कर लें।
- हफ्ते में तीन बार इस पेस्ट के उपयोग से झड़ते बालों की परेशानी कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:बाल झड़ने की समस्या को कम करेंगे ये घरेलू नुस्खे
भृंगराज के अन्य फायदे

- अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो गए हैं और आप सारे उपाय आजमाकर थक गई हैं तो आज हम आपको इस समस्या का हल लेकर आए हैं। बालों में भृंगराज का तेल लगाने से सफेद बाल नहीं होते हैं। आपको रोजाना तेल का इस्तेमाल करना होगा।
- डैंड्रफ और गंदे स्कैल्प के कारण सिर में खुजली होने लगती है। गंदे स्कैल्प के कारण इन्फेक्शन का भी डर बना रहता है। इसलिए कहा जाता है कि समय-समय पर हेयर वॉश करना चाहिए। स्कैल्प को साफ रखने के लिए आप भृंगराज तेल से चंपी कर सकती हैं।
- लंबे बाल भला किसे नहीं पसंद। बाजार में आपको कई शैंपू मिल जाएंगे जो यह दावा करते हैं कि इनके इस्तेमाल से बाल लंबे हो जाएंगे। अगर आप नेचुरली अपने बालों को बड़ाना चाहती हैं तो भृंगराज तेल का उपयोग करें। भृंगराज बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
- भृंगराज तेल गंजेपन की समस्या को भी कम करता है। अगर आप नियमित रूप से इस तेल का इस्तेमाल करेंगी तो गंजापन कम होने लगेगा। इसका कारण यह है कि भृंगराज बालों की ग्रोथ में मदद करता है जिससे यह परेशानी नहीं होती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।