बालों को स्ट्रेट करने के लिए अंडा और ऑलिव ऑयल आएंगे काम

क्या आपके बाल घुंघराले हैं? आप हर बार हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट नहीं करवा सकती हैं, क्योंकि यह न केवल जेब के लिए महंगा होता है बल्कि एक समय बाद बाल डैमेज होने लगते हैं। आप बालों को स्ट्रेट करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकती हैं। किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद है।
क्या आपने कभी बालों में अंडे और ऑलिन ऑयल का इस्तेमाल किया है? यह दोनों ही चीजें बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। आप इन दोनों के मिश्रण से हेयर स्ट्रेट कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
ऐसे करें बाल स्ट्रेट
क्या चाहिए?
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1-2 अंडे
क्या करें?
- 1 अंडे को फोड़ लें।
- अब अंडे को अच्छे से फेंट लें।
- अब इस अंडे में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
- अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका सीधे बालों के लिए नुस्खा।
इसे भी पढ़ें:इन 2 चीजों की मदद से आप कर सकती हैं बालों को स्ट्रेट
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से कंघी कर लें।
- उलझे बालों में यह मास्क सही से नहीं लगेगा।
- अब एक ब्रश लें।
- इस ब्रश की मदद से मास्क को अपने बालों में लगा लें।
- हेयर मास्क को बालों में कम से कम 20 मिनट तक लगे रहने दें, ताकि यह बालों में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए।
- अब अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।
- बालों में कंडीशनर जरूर लगाएं।
- इस होममेड हेयर मास्क को लगाने से आपके बाल कुछ हद तक सीधे हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:Hair Styling Tips: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय
इस हेयर मास्क के फायदे
- बालों में ऑलिव ऑयल लगाने से यह हाइड्रेट रहेंगे। यह तेल आपके बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
- बालों की शाइन कम होने पर आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडा और ऑलिव ऑयल दोनों के उपयोग से बाल शाइनी होते हैं।
- ऑलिव ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।स्कैल्प की ड्राईनेस की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ऑलिव ऑयल फायदेमंद है। यही नहीं, स्कैल्प में हो रही खुजली को भी कम करने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अंडे में प्रोटीन पाया जाता है। हमारे बाल प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए बालों में अंडा लगाने से फायदा होगा।
- अगर आप घने बालों की ख्वाहिश रखती हैं तो बालों में अंडा लगाएं। अंडे के उपयोग से बाल घने होने लगेंगे।
- डैंड्रफ की समस्या होने पर भी अंडे का इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों में अंडा और दही लगाने से रूसी कम हो जाती है।
- क्या आप झड़ते बालों से परेशान हैं? इस बार इस परेशानी से निजाप पाने के लिए एंटी-हेयरफॉल शैंपू नहीं, बल्कि बालों में अंडा लगाएं और फिर देखें फर्क। बालों में अंडे के साथ शहद मिलाकर लगाएंं।
- ऑलिव ऑयल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए बालों को हेल्दी और नेचुरली कंडीशन करने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।