बाल हो गए हैं ड्राई? दही का करें इस्तेमाल

बाल हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं। वहीं बदलते मौसम, धूप और प्रदूषण का कारण बाल डैमेज हो जाते हैं, जिसके कारण बालों में मौजूद नमी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है और बाल ड्राई होने लग जाते हैं। वैसे तो हर व्यक्ति के बालों का टेक्सचर अलग होता है।
बालों की देखभाल करने के लिए वैसे तो आपको कितने ही तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपके बालों से पोषण को छीन भी सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं घर में मौजूद दही की मदद से कैसे आप बालों की देखभाल कर सकती हैं और उनका रूखापन कम कर उन्हें पोषण दें सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे करें बालों में दही का इस्तेमाल और इसके फायदे।
आवश्यक सामग्री

- दही
- एलोवेरा
- नारियल तेल
इसे भी पढ़ें : इन बातों का रखेंगी ध्यान तो बाल रहेंगे शाइनी
दही के फायदे
- रुसी की समस्या को कम करने में मदद करती है।
- ड्राईनेस को कम कर बालों को पोषण देने में सहायता करती है।
- बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।
एलोवेरा के फायदे
- एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को पोषण देने में मदद करते हैं।
- यह स्कैल्प के रूखेपन को कम करने में मदद करता है।
- बालों और स्कैल्प को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।
नारियल के तेल के फायदे
- नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो बालों को मॉइश्चराइज करने में बेहद लाभदायक साबित होता है।
- इसमें मौजूद एंटी-फंगल तत्व बालों को रूसी की समस्या से बचाता है।
- साथ ही बालों को शाइनी बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : बाल हो सकते हैं शाइनी, इस्तेमाल करें ये हेयर पैक
कैसे करें इस्तेमाल?

- बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए एक बाउल में बालों की लेंथ के अनुसार दही निकाल लें।
- अब आप इसमें एलोवेरा के पोधें से जेल को निकाल लें।
- इसके बाद आप इसमें करीब 2 से 4 चम्मच नारियल के तेल को मिला लें।
- इन तीनों इन्ग्रेडिएन्ट्स को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इस मिक्सचर को अपने बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में अच्छी तरह से लगाएं।
- हेयर पैक को लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस मास्क को आप करीब 15 से 20 मिनट तक अपने स्कैल्प और बालों की लेंथ में लगा रहने दें।
- इसके बाद आप अपने बालों को साफ पानी की मदद से धो लें।
नोट : किसी भी घरेलू नुस्खें का उपयोग करने से पहले आप एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही चाहे तो पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अगर आपको ड्राई बालों पर दही लगाने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।