खीरे का इन तरीकों से करें इस्तेमाल, त्वचा रहेगी हेल्दी

सब्जियां और फल शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसीलिए ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर खीरा खाने में टेस्टी होता है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए कहा जाता है गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए, ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या न हो।
इसी तरह खीरे को चेहरे के लिए भी लाभकारी माना गया है। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आपको स्किन पर खीरा जरूर लगाना चाहिए। केवल ड्राई ही नहीं खीरे त्वचा संबंधी कई समस्याओं से भी लड़ने में मदद करता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे खीरे का अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।
खीरे से करें चेहरा साफ
खीरे से कैसे धोएं चेहरा?
- खीरे के जूस में एलोवेरा जेल मिला लें।
- अब इसे अपने चेहरे पर कुछ देर रब करें।
- अब अपना मुंह धोएं।
- एलोवेरा ज्यादातर स्किन टाइप को सूट करता है। इसलिए फेस वॉश के लिए यह अच्छा विकल्प है।
बनाएं फेस मास्क
क्या आपके चेहरे पर दाने होते हैं? एक्ने-प्रोन स्किन पर जल्दी से किसी चीज का उपयोग नहीं किया जा सकता है। आप खीरे की मदद से फेस मास्क बना सकती हैं, जो एक्ने के लिए काफी मददगार है।
क्या चाहिए?
- 2 बूंद टी ट्री ऑयल
- 1 कप खीरे का जूस
इसे भी पढ़ें:अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए खीरे से बेहतर कुछ नहीं, करें 3 तरीकों से इस्तेमाल
क्या करें?
- टी ट्री ऑयल की 2 बूंदों को 1 कप खीरे के जूस में डालें।
- अब इसे अच्छे से मिलाएं।
- लीजिए बन गया आपका कुकुंबर फेस मास्क।
- आप इस मास्क को एक्ने पर लगा सकती हैं।
- इस फेस मास्क की खासियत है कि यह स्किन को बिना ड्राई किए ब्रेकआउट्स को कम करता है।
नोट:टी ट्री ऑयल को बिना डायल्यूट किए बगैर स्किन पर नहीं लगाना चाहिए।
टोनर की तरह करें इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips : स्किन केयर रूटीन में टोनर को आज ही करें शामिल, जानें इसके फायदे
कैसे बनाएं खीरे से टोनर?
- सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब पैन में पानी के साथ खीरे को डाल दें।
- इसे कम से कम 5-7 मिनट तक लो फ्लेम पर पकने दें।
- अब ठंडा करके इसे मिक्सी में पीस लें।
- अब छलनी की मदद से खीरे का पानी निकालकर इसे एक बोतल में डाल दें।
- आप चाहें तो इसमें गुलाब जल या विच हेजल भी मिला सकती हैं।
- लीजिए तैयार है आपका खीरे से बना टोनर।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले चेहरे को अच्छे से क्लींज कर लें।
- अब खीरे से बने से इस टोनर का इस्तेमाल करें।
- इसके उपयोग से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी।
नोट: खीरे से बने इस टोनर का इस्तेमाल 2-3 दिन से ज्यादा न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।