Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

Cucumber For Skin: गर्मी के मौसम में त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है खीरा, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

खीरे को कई तरह से चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
Updated:- 2024-04-10, 19:48 IST
tips to use cucumber on face for summer

त्वचा का ख्याल रखने के लिए मार्केट में नामी ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। वहीं ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि ये सभी प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा के लिए लाभदायक साबित हों। त्वचा की देखभाल सही तरह से करने के लिए घरेलू चीजें सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

घरेलू चीजों की बात करें तो खीरे से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। तो आइये जानते हैं त्वचा पर किस तरह से किया जा खीरे का इस्तेमाल और जानेंगे इसे आजमाने का आसान तरीका- 

खीरे की मदद से फेस टोनर कैसे बनाए?

skin cleansing using cucumber

खीरे को पीसकर इसमें मौजूद पानी को निकालने के बाद इसमें चाहे तो एलोवेरा जेल को मिला सकती हैं। इसे आप कई दिनों तक स्प्रे बोतल में डालकर फ्रिज में रख सकती हैं। यह फेस टोनर आपके चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करेगा और त्वचा पर नमी को बनाये रखेगा।

  इसे भी पढ़ें : Cucumber On Face: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरा आएगा काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

खीरे से बनी फेस स्क्रब बनाने के फायदे क्या हैं?

चेहरे पर मौजूद पोर्स को साफ करने के लिए खीरा बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप फेस स्क्रब बनाकर चेहरे को साफ कर सकती हैं। फेस स्क्रब बनाने के लिए आप इसमें कॉफी पाउडर को मिला सकती हैं। इसके अलावा आप इसके बेसन या शहद के साथ में भी मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों के दबाव से मसाज कर पोर्स को साफ कर सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें : K-Obsessed : खीरे के इस्तेमाल से कोरियन जैसा चमकेगा चेहरा, जानें कैसे

चेहरे पर खीरे से फेस पैक लगाने के फायदे क्या हैं? 

cucumber for skin

चेहरे की त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए कई तरह से स्किन को नमी पहुंचाना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप फेस मास्क या फेस पैक को आजमा कर देख सकती हैं। खीरे के साथ में आप शहद, बेसन, मुल्तानी मिट्टी या चावल का आटा मिलाकर लगा सकती हैं।

 

अगर आपको त्वचा की देखभाल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।