Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

Foot Tanning Removal: नारियल के छ‍िलकों से दूर करें पैरों का कालापन, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

गर्मियों में चेहरे के साथ-साथ पैरों पर भी टैन‍िंग जमा हो जाती है। धूप में ज्यादा घूमने और धूल-मिट्टी की वजह से पैरों का रंग भी काला हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो हम आपको एक खास नुस्‍खा बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
Updated:- 2026-06-14, 11:09 IST
foot tanning removal

गर्मियों में चेहरे के साथ-साथ हमारे हाथ और पैरों का भी बुरा हाल हो जाता है। तेज धूप और धूल-प्रदूषण के कारण हाथ और पैरों पर भी टै‍न‍िंग हो जाती है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के ल‍िए बाजार से महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदकर इस्‍तेमाल करते हैं। तो वहीं कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे पेड‍िक्‍योर और मेनि‍क्‍योर करवाते हैं। पैरों की बात करें तो कई बार पैरों की देखभाल न करने से भी त्‍वचा ड्राई और काली होने लगती है।

ऐसे में अगर आप भी पैरों के कालेपन से छुटकारा पाने के ल‍िए कोई असरदार नुस्‍खा देख रही हैं तो नार‍ियल का छ‍िलका आपके काम आ सकता है। दरअसल, इस छ‍िलके का इस्‍तेमाल एक स्‍क्रब की तरह क‍िया जा सकता है। इससे डेड स्‍क‍िन हटाने में मदद म‍िलती है। हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आप इसका इस्‍तेमाल कैसे कर सकती हैं? आइए जानते हैं-

foot tanning removal (1)

स्‍क्रब की तरह काम करता है नार‍ियल का छ‍िलका

दादी मां बताती हैं क‍ि पुराने जमाने में बाजारों में इतने ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स नहीं म‍िलते थे। ऐसे में लोग पैरों को सुंदर बनाने के ल‍िए नेचुरल तरीके ही अपनाते थे। नार‍ियल के छ‍िलकों को पीसकर स्‍क्रब की तरह इस्‍तेमाल क‍िया जाता था। इससे त्‍वचा के ऊपर जमी डेड स्‍क‍िन को साफ करने में मदद म‍िलती थी।

यह भी पढ़ें- Dark Hands Remedy: धूप से काले पड़ गए हाथों को ऐसे चमकाएं, बस आजमाएं ये 1 नुस्‍खा

नारियल के छिलकों का स्क्रब कैसे बनाएं?

नार‍ियल के छ‍िलकों से स्‍क्रब बनाने के ल‍िए आपको कोई बहुत महंगे सामानों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको चाहिए-

यह भी पढ़ें- Glowing Hand Tips: ब‍िना पार्लर जाए नेचुरल चीजों से चमकेंगे आपके हाथ, इस नुस्‍खे से दूर होगा हाथों का कालापन

  • 2 से 3 बड़े चम्मच सूखे नारियल के छिलकों का पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

स्‍क्रब बनाने के ल‍िए सबसे पहले नारियल के सूखे छिलकों को अच्छी तरह साफ करके पीस लें। अब एक कटोरी में इसका पाउडर लें और उसमें नारियल तेल और शहद को अचछे से मिला दें। ध्‍यान रहे क‍ि एक गाढ़ा पेस्‍ट तैयार होना चाह‍िए।

foot tanning removal

पैरों पर कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले पैरों को गुनगुने पानी से धोकर सफ कर लें। इससे पैराें क‍ि स्‍क‍िन थोड़ी सॉफ्ट हो जाती हे। अब जो आपके स्क्रब बनाकर तैयार क‍िया है, उसे पैरों पर लगाएं और हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। एड़ियों, उंगलियों के आसपास और उन हिस्सों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें जहां कालापन ज्यादा है। स्क्रब करने के बाद पैरों को सादे पानी से धो लें और साफ तौलिये से पोंछ लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगा लें ताकि नमी बनी रहे।

यह भी पढ़ें- च‍िलच‍िलाती गर्मी में झुलस गई है स्किन? रसोई की इन चीजों से चेहरे पर लाएं K-Glow

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?

आप इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार कर सकती हैं। बहुत ज्यादा स्क्रब करने से पैरों में जलन हो सकती है या वहां क‍ि स्‍क‍िन ड्राई हो सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • पैरों को रोज गुनगुने पानी से धोएं।
  • बाहर निकलते समय पैरों को धूप से बचाने की कोशिश करें।
  • स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • अगर पैरों में कोई घाव या एलर्जी है तो स्क्रब का इस्तेमाल न करें।
  • पहली बार कोई भी नुस्‍खा आजमाने पर पैच टेस्‍ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Manicure At Home: पार्लर जैसा महंगा मैनीक्योर अब घर पर, 4 आसान स्टेप्स में दूध जैसे गोरे हो जाएंगे आपके हाथ

तो अगर आप भी पैरों का कालापन दूर करना चाहती हैं तो ये नुस्‍खा आपके काम आ सकता है। न‍ियम‍ित रूप से इसका इस्‍तेमाल करने पर आपको फर्क जरूर देखने को म‍िल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।