Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

Homemade Hair Mask: बालों के लिए भी बेहद उपयोगी है चिया सीड्स, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Homemade Hair Mask: अगर आप भी अपने बालों की केयर करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। 
Updated:- 2025-06-03, 10:02 IST
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती है। वह न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बल्कि अपने बालों का भी बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों की केयर करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप चिया सीड्स का इस्तेमाल कर अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकती है और इन्हें मजबूत बना सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-06-02T130847.935

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि महिलाएं अपने झड़ते बालों की वजह से काफी परेशान रहती है। ऐसे में वे कई उपाय करती हैं। कुछ महिलाएं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय भी आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को मजबूत बनाना चाहती है, तो चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

चिया सीड्स से बनाएं हेयर मास्क

एक्सपर्ट में आगे बताया कि चिया सीड्स से हेयर मास्क बनाने का बहुत आसान तरीका है। इससे हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में चिया सीड्स को पानी में भिगोकर इन्हें रातभर के लिए रख दें। दूसरे दिन सुबह इन्हें मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से बारीक पीस लें, अब आप इसमें दो चम्मच दही और थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल मिला लें।

यह भी पढ़ें: Best Summer Hairstyles: गर्मियों में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये 4 हेयर स्टाइल, लुक दिखेगा कूल एंड स्मार्ट  

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-06-02T130850.845

अब आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है। इसे आप 40 मिनट के लिए अपने बालों पर लगा सकती हैं। समय पूरा होने के बाद आप अपने बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से धो सकती हैं। ध्यान रहे इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे आपको बहुत हद तक आराम देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: बालों में क्लेचर लगाने के बजाय लगाएं ये हेयर एक्सेसरीज, दिखेंगी खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।