बालों में जमे डैंड्रफ को साफ करने में मददगार है ये घरेलू उपाय, इस तरह करें इस्तेमाल

ड्रैंड्रफ की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है और इसकी वजह से जहां बाल कमजोर हो जाते हैं। तो, वहीं इनके टूटने और झड़ने की समस्या भी पैदा हो जाती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है लेकिन , कई बार परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नहीं आता है और ये समस्या वैसे की वैसे ही बनी रहती हैं। वहीं डैंड्रफ की समस्या से कैसे निजात पाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमें कुछ घरेलू नुस्खे बताए हैं जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती हैं।
इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

एक्सपर्ट ने बताया कि डैंड्रफ साफ करने के लिए स्कैल्प का साफ होना जरूरी है और इसके लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि डैंड्रफ इस तरह का है। एक्सपर्ट ने बताया कि डैंड्रफ दो तरह का होता है और इसी के हिसाब से इसका ट्रीटमेंट करना जरूरी है। डैंड्रफ दो तरह के होते हैं। एक ऑयली डैंड्रफ और दूसरा ड्राई डैंड्रफ है। एक्सपर्ट ने दोनों डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताए हैं जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Hair Care : फ्रिजी बालों पर मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, फॉलो करें ये टिप्स
ऑयली डैंड्रफ को साफ करने के लिए बनाएं ये हेयर मास्क
सामग्री
- 1 कटोरी उड़द की दाल
- 1 खीरा
इस तरह बनाएं हेयर मास्क
- उड़द की दाल को रात को भिगो लें
- इसके बाद सुबह इसे पीस लें।
- खीरे को मिक्सी में पीस लें।
- इसके बाद छलनी की मदद से इसका पानी अलग कर लें।
- खीरा का जूस और पिसी हुई उड़द की दाल को मिक्स करें ।
- इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
- 30 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।
ड्राई डैंड्रफ को इस तरह करें साफ

सामग्री
- 1 कटोरी चावल आटा
- 1 चम्मच शहद
- 2 आलू
इस तरह बनाएं हेयर मास्क
- चावल आटा को रात को भीगा लें
- इसके बाद सुबह इसे पीस लें।
- आलू को मिक्सी में पीस लें।
- इसके बाद छलनी की मदद से आलू और उसका पानी को अलग कर लें।
- आलू का रस और पिसा हुआ चावल आटा और शहद मिक्स करें।
- इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
- 30 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
इसे भी पढ़ें- Mehndi Hair Pack: बालों की चमक बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं यह मेहंदी हेयर पैक
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही ब्यूटी संबंधी रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।