Buttermilk Uses For Hair: बटरमिल्क का यह जादुई नुस्खा दूर करेगा डैंड्रफ और बढ़ाएगा बालों की ग्रोथ

अधिकतर महिलाएं मौसम बदलने की वजह से होने वाले हेयर फॉल को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में झड़ते बालों की वजह से परेशान रहती हैं और इन्हें ठीक करने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक असर नहीं दिख रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक खास होम रेमेडी के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बना सकती हैं साथ ही बालों के झड़ने को भी कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।
बालों के लिए ऐसे करें छांछ का इस्तेमाल
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि ऐसी कई महिलाएं हैं, जो बदलते मौसम की वजह से बालों से जुडी कई तरह की समस्या का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को नेचुरल तरीके से खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर छांछ का इस्तेमाल कर बालों को मजबूत बना सकती हैं।

छांछ के साथ मिलाएं ये चीजें
- छांछ
- नीम का पानी
- शैम्पू
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैम्पू में इस चीज को मिलाकर करें हेयर वॉश, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती
छांछ का ऐसे करें इस्तेमाल
- आप छांछ का बालों के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में नीम के पत्ते डाले।
- अब इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छी तरह धीमी आंच पर उबाल लें।
- जब पानी थोड़ा कम हो जाए, तो इसे छानकर ठंडा कर ले।
- अब इसमें थोड़ी छांछ और थोड़ा शैंपू मिलाकर सभी को मिक्स कर लें।
![1 - 2026-04-09T190016.324]()
- सभी को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इससे हेयर वॉश कर सकती हैं।
- ऐसा आप हफ्ते में एक से दो बार कर सकती हैं।
- इसके बाद आप माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को दोबारा धो लें।
- इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा साथ ही बालों के झड़ने की समस्या भी कम होगी।
- अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें उसके बाद उपयोग में लें।
यह भी पढ़ें- क्या नीम का पानी पीने से पिंपल्स ठीक होता है? एक्सपर्ट दे रही हैं जवाब
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
