चेहरे को क्लींज करने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें बेसन

बेसन का इस्तेमाल खाने के अलावा त्वचा पर भी किया जाता है। बेसन के उपयोग से मुंहासे से लेकर पोर्स टाइट होते हैं। इसलिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन में बेसन को शामिल करना चाहिए। चेहरे को क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। वरना, त्वचा पर मुंहासे, डल स्किन और ब्लैकहेड्स होने लगते हैं। चेहरे को साफ करने के लिए क्लींजर का उपयोग किया जाता है। बाजार से फेस क्लींजर खरीदने के बजाय आप बेसन से चेहरा साफ कर सकती हैं। चलिए जानते हैं चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे से लेकर क्लींजर बनाने का तरीका।
मुंहासे के लिए बेसन से कैसे बनाएं क्लींजर
बेसन फेस क्लींजर बनाने का तरीका
कटोरे में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच टमाटर का रस डालें। अब चमच की मदद से सभी चीजों को मिला लें। यह गाढ़े पेस्ट में बदल जाएगा। लीजिए बन गया बेसन से क्लींजर।
कैसे करें क्लींजर का इस्तेमाल?
- उंगलियों पर थोड़ा सा पेस्ट लें।
- अब इसे चेहरे पर लगा लें।
- पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं, माथे पर लगाना न भूलें।
- कुछ देर रब करें। अब पेस्ट को सूखने के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर बाद फेस वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें: रोजाना चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें? जानें
त्वचा पर बेसन लगाने के फायदे
- गर्मी के मौसम में टैनिंग की समस्या अधिक होती है। धूप के कारण चेहरे के साथ साथ हाथ पैर भी काले पड़ जाते हैं। ऐसे में टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेसन में दही और हल्दी मिलाकर लगाने से फायदा होगा।
- त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में अलग अलग स्क्रब मिलते हैं। बेसन का इस्तेमाल भी स्क्रब के रूप में किया जा सकता है। बेसन के उपयोग से डेड स्किन रिमूव होती है। साथ ही, यह चेहरे पर मौजूद ऑयल और गंदगी को साफ करता है। खास बात यह है कि बेसन का उपयोग हर स्किन टाइप पर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: इस तरह चेहरे पर लगाएं बेसन, चमक जाएगी त्वचा
- नेचुरल ग्लो पाने के लिए महंगे फेशियल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। बेसन त्वचा को निखार देने का काम करता है। बेसन में एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से त्वचा ग्लो करती है।
- ऑयली स्किन पर एक्ने होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए स्किन पर नॉन ऑयली और ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जो तेल को अब्जॉर्ब करे। ऐसे में बेसन फायदेमंद हो सकता है। बेसन ऑयल के प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है।
- चेहरे पर बाल देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। इन्हें हटाने के लिए रेजर और हेयर रिमूवल क्रीम के बजाय बेसन का उपयोग कर सकती हैं।
- इस बात का ध्यान रखें कि बेसन खराब या बेहद पुराना नहीं हो सकता है। इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही, खुले के बजाय पैकेट वाला बेसन खरीदें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।