नहीं पड़ेगी फेस वॉश की जरूरत, बेसन का क्लींजर दिखाएगा कमाल

स्किन केयर रूटीन का पहला स्टेप चेहरे को साफ करना है। इसके लिए हम फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। जिससे चेहरे साफ हो जाता है। लेकिन इसका असर ज्यादा समय तक नहीं रहता है और हमारा चेहरा डल नजर आने लगता है। मार्केट में मिलने वाले फेस वॉश में केमिकल होता है, जिससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे को नुकसान भी न पहुंचे और आपका चेहरा ग्लो करे तो इसके लिए आपको बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए।
सालों से चेहरे की खूबसूरती और गंदगी को साफ करने के लिए बेसन का उपयोग किया जा रहा है। आप भी इसकी मदद से अपने चेहरे को क्लींज कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको हर स्किन टाइप के अनुसार बेसन को क्लींजर के रूप में इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे।
ऑयली स्किन के लिए-

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप बेसन से बने क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।
आवश्यक सामग्री
- 1 टमाटर
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच बेसन
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 1 चम्मच टमाटर का जूस, 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच गुलाब जल डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका ऑयली स्किन के लिए बेसन से बना फेस क्लींजर।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- फिर अपने चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को अच्छे से लगा लें।
- अब हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दें।
- करीब 5-10 मिनट तक इसे चेहरे पर लगे रहने दें।
- अब अपना फेस धो लें।
- आप पाएंगी कि आपका चेहरा एकदम साफ हो चुका है।
ड्राई स्किन के लिए-

ड्राई स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। अन्यथा चेहरा और भी डल नजर आने लगता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- किसी भी छोटे से बर्तन में इन सभी चीजों को बराबर मात्रा में डालें।
- अब इसे मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- लीजिए बन गया आपका फेस क्लींजर।
लगाने का तरीका
- बेसन से बने इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
- आप चाहें तो हाथ की जगह किसी ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- करीब 15 मिनट तक इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें।
इसे भी पढ़ें:1 चम्मच बेसन हल कर सकता है आपकी ये तीन समस्याएं
एक्ने-प्रोन स्किन के लिए-
अगर आपकी स्किन एक्ने-प्रोन है, यानी आपके चेहरे पर मुंहासे ज्यादा होते हैं तो आपको ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज हों। इस तरह की स्किन के लिए बेसन से बना क्लींजर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच बेसन
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच चंदन का पाउडर
- गुलाब जल या नॉर्मल पानी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 1 चम्मच बेसन,1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच चंदन का पाउडर और गुलाब जल डालें।
- आप चाहें तो गुलाब जल की बजाय पानी का भी उपयोग कर सकती हैं।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका बेसन से बना क्लींजर।
लगाने का तरीका
- इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें।
- जब यह सूख जाए तब अपना चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें। (बेसन से करें फेशियल)
इसे भी पढ़ें:पाना चाहती हैं दमकती त्वचा तो बेसन से 10 मिनट में करें फेशियल
ढीली त्वचा के लिए-
मार्केट में आपको ऐसे कई फेस वॉश और साबुन मिल जाएंगे जो दावा करते हैं कि वह आपकी ढीली त्वचा के लिए एकदम बेस्ट है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है, क्योंकि इनमें केमिकल मौजूद होता है। जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसके बजाय आप बेसन से बने इस फेस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच बेसन
- 2 चम्मच पानी
बनाने का तरीका
- स्किन क्लींजर बनाने के लिए एक बर्तन में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच पानी डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए।
लगाने का तरीका
- बेसन से बने इस क्लींजर को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- करीब 10 मिनट तक या जब तक यह सूख न जाए तब तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।