herzindagi
image

Dahi Hair Hack: बालों पर दही लगाने का ये है सबसे सही और आसान तरीका, न होगी चिपचिपाहट और न लगेगी मेहनत

आज हम आपको दही लगाने का ऐसा खास और सही तरीका बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने बालों की ग्रोथ को मजबूत बना सकती हैं। आईए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से की बालों पर दही लगाने का सही तरीका क्या है।
Editorial
Updated:- 2025-10-07, 11:27 IST

अगर आपके भी बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं या पतले हो रहे हैं और आप इनको लेकर हमेशा परेशान रहती हैं, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दही लगाने का ऐसा खास और सही तरीका बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने बालों की ग्रोथ को मजबूत बना सकती हैं। आईए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से की बालों पर दही लगाने का सही तरीका क्या है।

बाल पर दही लगाने का सही तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती है, जिन्हें सही तरीके से दही का इस्तेमाल करना नहीं आता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स की मदद से अपने बालों पर दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।  

1 - 2025-10-06T193316.569

बालों के लिए दही का इस्तेमाल

एक्सपर्ट ने आगे कहां कि जब भी आप दही को बालों पर लगाएं, तो इसका डायरेक्ट इस्तेमाल करने से बचे, क्योंकि अधिकतर महिलाओं को इसके डायरेक्टर इस्तेमाल की वजह से साइड इफेक्ट हो सकते हैं। आप दही के साथ कुछ चीजें मिक्स कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। दही से हेयर मास्क तैयार कर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें चेहरे की मसाज करने का तेल, कैस्टर और टी ट्री ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल

दही के साथ मिलाएं ये चीजें

  • दही
  • एलोवेरा जेल
  • नींबू का रस

दही से हेयर मास्क बनाने का तरीका

आप घर पर रहकर आसानी से दही से हेयर मास्क बना सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में दही ले उसमें थोड़ा एलोवेरा जेल और थोड़ा नींबू का रस मिक्स कर पेस्ट को अच्छी तरह तैयार कर लें। अब आप अपने बालों को सुलझा कर डाई हेयर ब्रश की मदद से दही के पेस्ट को लगा सकती हैं। इसे लगाने के लिए आप अपने बालों को बीच से डिवाइड करें और फिर हल्के हाथों से पेस्ट को अच्छी तरह पूरे स्कैल्प पर लगा लें। 1 घंटे तक इसे लगा रहने दे, उसके बाद शैंपू से अपने बालों को धो लें। 

2 - 2025-10-06T193314.310

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप पहली बार इस तरह के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी तरीके की कोई समस्या होती है, तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दे और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।  

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:  Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।