Home Remedies: झुर्रियों की समस्या होगी कम, एलोवेरा दिखाएगा कमाल

चेहरे पर झुर्रियां आना सामान्य बात है, लेकिन क्या हो जब समय से पहले आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगे? आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। अगर उम्र से पहले ही आपका चेहरा झुर्रियों से भर गया है तो आपको इसके लिए उपाय अपनाने चाहिए। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें नेचुरल तरीकों से समस्याओं को हल करना पसंद हैं तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा लेना चाहिए।
आप इस समस्या को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
क्यों होती हैं झुर्रियां? (Causes For Wrinkes)
- स्मोकिंग से न केवल स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है बल्कि यह हमारी त्वचा को भी प्रभावित करता है। जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं। इसलिए स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए।
- अधिक चिंता के कारण ना केवल तबियत खराब होती है बल्कि इसके कारण त्वचा पर झुर्रियां आने लगती हैं।
- अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगी तो इससे भी आपकी त्वचा झुरियां आ सकती हैं।
- खराब खान पान की वजह से भी झुर्रियां हो जाती हैं।
एलोवेरा जेल (Benefirts Of Aloe Vera Gel)
एलोवेरा जेल कैसे बनाएं (How To Make Aloe Vera Gel)
अगर आप चाहती हैं कि एलोवेरा जेल जल्दी असर दिखाए तो आपको बाजार में मिलने वाला प्रोडक्ट न खरीदें। आप घर पर ही एलोवेरा जेल बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको एलोवेरा का एक पौधा चाहिए। होगा। अब चाकू की मदद से एलोवेरा छिल लें। फिर इसका जेल निकालकर एक बाउल में रख लें। फाइन पेस्ट के लिए मिक्सी में डालकर इसे पीस लें। लीजिए तैयार है आपका फ्रेश और बिना किसी मिलावट का एलोवेरा जेल।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: माथे पर दिखने लगी हैैंं झुर्रियों तो छुटकारा पाने के लिए ये 6 टिप्स अपनाएं
कैसे करें उपयोग? (How To Use Aloe Vera Gel)
- एलोवेरा जेल लगाने से पहले त्वचा को साफ कर लें।
- अब एक साफ-सूखे तौलिया से मुंह को पोंछ लें।
- अपने हाथों को भी साफ तरीके से धोना सुनिश्चित करें।
- अब अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।
- उंगलियों से चेहरे को मसाज दें।
इसे भी पढ़ें:क्या रेटिनोइड्स झुर्रियों को कम करते हैं? जानें सच
- एलोवेरा को ज्यादा देर तक त्वचा में लगा न रहने दें।
- यह त्वचा को ड्राई बना सकता है।
- रोजाना एलोवेरा लगाने से झुर्रियां कम होने लगेंगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- बढ़ती उम्र के साथ- साथ त्वचा ड्राई होने लगती है, इसके कारण झुर्रियां हो जाती हैं। रिंकल्स न हो इसके लिए आपको अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करना चाहिए।
- शरीर के साथ साथ त्वचा को भी हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके लिए आप होममेड मास्क का उपयोग कर सकती हैं। त्वचा पर खीरा लगाने से भी आपको फायदा मिलेगा।
- रीटेनॉइड का इस्तेमाल करें। यह रिंकल्स के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।