Hyperpigmentation: केवल एक चम्मच एलोवेरा जेल के उपयोग से दूर हो सकती है झाइयों की समस्या, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

How To Use Aloe Vera Gel For Hyperpigmentation: यह कहना गलत नहीं होगा कि त्वचा की कितनी भी देखभाल क्यों न की जाए, त्वचा संबंधी समस्याएं हो ही जाती हैं। चेहरे पर डार्क स्पॉट्स और झाइयां हो जाती हैं। झाइयों के कारण चेहरा भद्दा नजर आता है। महिलाएं झाइयों की समस्या को कम करने के लिए महंगे स्किन ट्रीटमेंट करवाती हैं। झाइयों की समस्या से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं।
सालों से ही त्वचा पर एलोवेरा जेल का उपयोग किया जाता आ रहा है। यह जेल हर स्किन टाइप पर सूट करता है। इसलिए एलोवेरा जेल स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा है। क्या आप जानना चाहती हैं, चेहरे पर कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल? तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
क्यों होती हैं झाइयां? (What Is Hyperpigmentation)

- शरीर में हार्मोनल बदलाव होने के कारण चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं।
- शरीर में मेलानिन की कमी के कारण चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं।
- सन के अधिक एक्सपोजर की वजह से भी पिंग्मेटशन की समस्या हो जाती है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान भी चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं।
झाइयों के लिए कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल (Aloe Vera Beauty Hacks)

अगर आपके चेहरे पर झाइयां हैं, तो आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं। एलोवेरा जेल में एलोइन पाया जाता है, जो स्किन व्हाइटनिंह के काम आता है। इसमें गिबेरेल्लिन तत्व भी होता है। यह तत्व स्किन के डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करता है। चेहरे पर ऐसे करें एलोवेरा जेल का उपयोग-
- एक बाउल में 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
- अब इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल मिक्स कर लें।
- दोनों चीजों को मिलाएं और तैयार है आपका झाइयों की समस्या को कम करने का उपाय।
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर मसाज करें।
- जब पेस्ट सूख जाए, तब चेहरे को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Gel On Face: एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे त्वचा को कई फायदे
झाइयों की परेशानी को कम कैसे करें?
अगर आप झाइयों की समस्या से परेशान हैं, तो आपको चेहरे पर एलोवेरा जेल का उपयोग करना चाहिए।
- 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल में विटामिन-ई ऑयल की मिलाएं।
- अब इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ लें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं।
- करीब आधे घंटे चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश कर लें।
- अब अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो त्वचा पर नींबू का इस्तेमाल न करें। नींबू के कारण त्वचा पर जलन या रेडनेस की समस्या हो सकती है। साथ ही, इस पेस्ट के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में एलोवेरा जेल से दूर करें अपनी ये 9 परेशानियां
चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे (How To Use Aloe Vera On Skin)

- स्किन व्हाइटनिंग के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद होता है। इसके रोजाना उपयोग से चेहरे का रंग निखरने लगता है। रात को सोने से पहले जेल का इस्तेमाल करने से आपको महीने भर में फर्क दिखने लगेगा।
- ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह जेल स्किन को मॉइश्चराइजर करने का काम करता है।
- ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए भी एलोवेरा जेल का उपयोग किया जा सकता है। यह स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है।
- सनबर्न की समस्या होने पर भी एलोवेरा जेल फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से त्वचा पर जलन और रेडनेस नहीं होगी।
- एलोवेरा जेल में विटामिन सी, ई और बेटा केरोटिन गुण पाए जाते हैं। ये तत्व स्किन को जवां बनाए रखने का काम करते हैं। यानी एलोवेरा जेल के उपयोग से चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स लटकती त्वचा की समस्या नहीं होगी।
- ऑयली स्किन पर मुंहासे हो जाते हैं। मुंहासों के कारण चेहरे पर निशान भी पड़ जाते हैं। पिंपल्स की समस्या को कम करने के लिए चेहरे पर एलोवेरा जेल का उपयोग करने से फायदा होगा।
- एलोवेरा जेल एस्ट्रीजेंट के रूप में काम करता है, जिसकी मदद से चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज श्रिंक हो जाता है। इसके अलावा, सीबम और गंदगी को साफ करने के लिए भी एलोवेरा जेल उपयोगी है।
- हेल्दी स्किन के लिए आप रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती है। रात को सोने से पहले चेहरा साफ करें। इसके बाद त्वचा पर एलोवेरा जेल का उपयोग करें।
- चेहरे की सूजन को कम करने के लिए भी एलोवेरा जेल फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, जिससे सूजन कम होने लगती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।