Hair Care: पतले से पतले बाल भी हो जाएंगे घने और मोटे,बस ऐलोवेरा का इस तरह करें इस्तेमाल

सुंदर बालों की परिभाषा क्या है? शायद घने और लंबे बाल। लेकिन अक्सर यह होता कि बाल या तो घने होते हैं या फिर लंबे। दोनों चीजें होना कई बार संभव नहीं होता है। बालों के झड़ने के कारण यह पतले हो जाते हैं। जिससे बाल देखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं।
क्या आपको भी घने बाल पसंद है? इसके लिए आप महंगे शैंपू का इस्तेमाल करती हैं? लेकिन फिर भी आपको कोई खास फायदा नहीं हो रहा। ऐसे में आपको कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए।
एलोवेरा त्वचा से लेकर बालों तक के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बालों संबंधी समस्याओं से लड़ने में बेहद मदद करता है। यही कारण है कि ज्यादातर महिलाएं इसे अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करती हैं। आप ने भी मार्केट में ऐलोवेरा से बने कई हेयर प्रोडक्ट्स देखे होंगे। लेकिन अब आपको बाजार से प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर घने बाल पा सकती हैं। चलिए जानते हैं घने बालों के लिए किन तरीकों से किया जा सकता है एलोवेरा का उपयोग।
मास्क से मिलेगा फायदा
आवश्यक सामग्री
- 1 कप मेथी के दाने
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
बनाने का तरीका
- हेयर मास्क बनाने के लिए 1 कप मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
- अगले दिन इसे मिक्सी में पीस लें।
- फिर इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
- आपको मार्केट में आसानी से एलोवेरा जेल मिल जाएगा। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए बन गया आपका घने बालों के लिए हेयर मास्क।
लगाने का तरीका
- इस मास्क को ब्रश की मदद से अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें।
- इसके बाद बालों में कंघी जरूर करें।
- फिर अपने सिर को शॉवर कैप की मदद से ढक लें।
- करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें।
- महीने भर में आपकोअसर दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें:एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल, बाल हो जाएंगे लंबे और घने
आवंला और एलोवेरा दिखाएगा कमाल
आवंला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकता है। इसके अलााव बालों के टेक्सचर में भी सुधार करता है। इसलिए घने बालों के लिए आवंला और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन एकदम सही है।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच आवंला का गूदा
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 1 चम्मच आवंला का गूदा और 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
- इन्हें चम्मच की मदद से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका घने बालों के लिए नुस्खा।(सफेद बालों के लिए हर्बल वाटर)
इसे भी पढ़ें:नहीं बढ़ रहे आपके बाल तो एलोवेरा का तेल दिखाएगा कमाल, जानें लगाने का तरीका
लगाने का तरीका
- इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं।
- फिर किसी पन्नी या शॉवर कैप से सिर को कवर कर लें।
- करीब आधे घंटे बाद बाल धो लें।
- इस पेस्ट का उपयोग हफ्ते में 3-4 बार करें।
बालों में एलोवेरा लगाने के फायदे
- अगर आपके बाल फ्रिजी हैं तो आपको एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए।
- एलोवेरा के उपयोग से ड्राई बालों की समस्या भी कम होती है।
- लंबे बालों के लिए भी एलोवेरा बेहद फायदेमंद साबित होता है।
- अगर आपके बाल ज्यादा झड़ते हैं तो आपको एलोवेरा का उपयोग करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।