Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट बनाएंगी ये आसान टिप्स

लिपस्टिक लगाने से पहले आपको सही लिप केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए ताकि आपके होंठ हमेशा हेल्दी रहें।
Updated:- 2022-11-20, 12:00 IST
how to turn your glossy lipstick into a matte one in hindi

मेकअप करना तो हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए ट्रेंड्स को भी फॉलो करते हैं। वहीं कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं। लेटेस्ट लिपस्टिक के कलेक्शन को ट्राई करना हमें काफी पसंद भी होता है।

मार्केट में आजकल क्रीम से लेकर लिक्विड तक की लिपस्टिक के कई वैरायटी आपको देखने को मिल जाएगी। क्या आप जानती हैं कि अब आप अपनी ग्लॉस लिपस्टिक को बेहद आसानी से मैट में बदल सकती हैं। अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने लुक को मिनटों में बदल सकती हैं और एक नया लुक पा सकती हैं। 

टिशू पेपर का करें इस्तेमाल 

tissue paper for matte lips

ग्लॉसी लिप्स को मैट बनाने के लिए सबसे पहले टिशू पेपर को होंठों के ऊपर रख दें। ऐसा करने के बाद आप पाउडर ब्रश की मदद से ब्लोटिंग पेपर के दूसरी ओर से ट्रांसलूसेंट पाउडर को डेब करें। इसके लिए आप हल्के हाथों के प्रेशर का इस्तेमाल करें ताकि आप आसानी से ग्लॉसी लिप्स को मैट बना पाएं। साथ ही बता दें कि यह तकनीक आप क्रीम लिपस्टिक के साथ करें ताकि आपके लिप्स को बाद में ड्राईनेस का सामना न करना पड़ें।  (ट्रेंडी काजल डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें : स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक

पाउडर लिपस्टिक का करें इस्तेमाल 

powder lipstick

पाउडर लिपस्टिक आजकल काफी पसंद की जा रही है। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप टिशू पेपर को हल्के हाथों से अपने होंठों पर डेब करें ताकि एक्स्ट्रा ग्लॉस उसमें अब्सोर्ब हो जाए। इसके बाद आप पाउडर लिपस्टिक का आप इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि अगर आपके लिप्स पहले से ड्राई है तो आप किसी भी तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पहले लिप्स को हाइड्रेट जरूर करें ताकि आपके होंठ हेल्दी रहें। (लेटेस्ट आईलाइनर डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें : ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका

लिक्विड लिपस्टिक भी है काम की चीज 

liquid lipstick use

टिशू पेपर को डेब करने के बाद आप अपने लिप्स पर लिप बाम को लगाएं। ऐसा करने के बाद आप लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। बता दें कि लिप बाम आपके लिप्स को नमी पहुंचाने में मदद करेगा। लिक्विड लिपस्टिक आपके लिप्स को बेहद ड्राई भी बना सकती है। इसलिए भी किसी भी तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पहले ये देखना बेहद जरूरी होता है कि आप अपने लिप केयर रूटीन पर ध्यान दें।

 

इसी के साथ हमारी बताई गई ये ग्लॉस लिपस्टिक को मैट बनाने की ट्रिक्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। साथ ही हमें कमेंट कर अपनी राय जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।