Trendy Kajal : इस तरह से काजल लगाएंगी तो आंखें दिखेंगी बेहद बोल्ड

(Latest Kajal Designs For Women) सजना-सवरना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है।
इसके लिए वे मेकअप के कई प्रोडक्ट्स खरीद लेती हैं और उन्हें ट्राई भी करती हैं।
लेकिन कई महिलाओं को मेकअप की ज्यादा जानकारी नहीं होती है।
इसी कारण वे आज भी कई महिलाएं केवल काजल लगाना पसंद करती हैं।
इसलिए आज हम आपको दिखाएंगे काजल लगाने के कुछ ऐसे डिजाइन जिन्हें देख कर आप भी अपने आई मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट्स करना सीख जाएंगी।
डबल कलर का काजल (Double Color Kajal Look)

- इस तरह का काजल देखने में बेहद कूल दिखाई देता है।
- साथ ही इस तरह का काजल का डिजाइन आप वेस्टर्न ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
- इस तरह का डिजाइन आप किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।
- इसके लिए आप किन्हीं दो कलर के आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Eyeliner Tip : देखने में बेहद कूल लगते हैं ये आईलाइनर के डिजाइन, देखें तस्वीरें
ब्रोड ब्लैक काजल (Broad Black Kajal Look)

- वैसे तो ये एक बेसिक काजल कलर है।
- लेकिन जिस तरह से ब्रॉड कर इसे कैरी किया गया है, वे देखने में बेहद क्लासिक दिखाई दे रहा है।
- कोशिश करें कि इस तरह के काजल लुक के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी स्टाइल करें।
- साथ ही लिप्स को न्यूड रखें।
- न्यूड कलर के लिए बेज कलर का इस्तेमाल करें।
- इस तरह का काजल आप किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : कैट आई के बजाय इस बार ट्राई करें आईलाइनर के ये डिजाइन
कैट आई काजल (Cat Eye Kajal Look)

- इस तरह का काजल देखने में बेहद ट्रेंडी दिखाई देता है।
- इस तरह का काजल आप वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक किसी भी तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
- साथ ही लिप्स के लिए आप न्यूड कलर का ही इस्तेमाल करें।
- इस तरीके के काजल के लिए आप ग्रीन, ब्लू या रेड कलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- इस तरह के काजल को लगाने के लिए आप किसी भी पतले ब्रश का इस्तेमाल करें।
- साथ ही काजल लगाने के लिए आप हल्के हाथों का इस्तेमाल करें।
अगर आपको हमारी बताएं ये काजल के डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।