Chapped Lips: सर्दियों में फटने लगे हैं आपके होंठ तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जानिए फायदे

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हेल्द के साथ-साथ स्किन से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा होने लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे सही करने के लिए हम अपने स्किन केयर रूटीन में बदलाव नहीं कर पाते हैं जो बेहद जरूरी होता है। ऐसे ही रूटीन की जरूरत होती है आपके लिप्स को सर्दी में सबसे ज्यादा ड्राई और फटे हुए वही नजर आते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। इससे आपके होंठ नेचरल तरीके से सही हो जाएंगे साथ ही सॉफ्ट नजर आएंगे। चलिए जानते हैं कौन से नुस्खे से आप अपने फटे होंठो को सही कर सकती हैं।
रोज पेटल्स का करें इस्तेमाल

फटे होंठो को सही करने के लिए आप रोज पेटल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे होंठ हाइड्रेट रहते हैं साथ ही पिंक-पिंक नजर आते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके साथ आप अन्य चीजों को मिलाकर अपने होंठों पर अप्लाई कर सकती हैं।
इन चीजों के साथ रोज पेटल्स का करें ट्राई
View this post on Instagram
- रोज पेटल्स को लिप्स पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको गुलाब (लिप्स केयर टिप्स) की पत्तियों को मिक्सी में ग्राइंड करना है।
- इसके बाद इसमें रोज वाटर या फिर एलोवेरा जेल मिलाना है।
- अब इसे अपने लिप्स पर लगाना है और हल्के हाथों से रब करना है।
- फिर इसे अपने होंठों पर 15 मिनट के लिए लगाए रखना है।
- इस तरीके को आप रोजाना दो बार ट्राई करें आपके लिप्स पिंक नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: How to Treat Dry Lips: फटे होंठ भी दिखने लगेंगे मुलायम, इन नुस्खों को आजमाकर देखें
इन बातों का रखें ध्यान
- ड्राई लिप्स पर ज्यादा लिप बाम का इस्तेमाल न करें।
- इस बाद का ध्यान रखें कि आपको फटे होंठों पर लिक्विड मैट (रुखे होंठों के लिए टिप्स) लिपस्टिक ट्राई न करें।
- फ्रेगनेंस वाले लिप बाम का इस्तेमाल न करें।
- एक्सपर्ट टिप्स के बिना आप किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें।
- आप घरेलू तरीकों में मलाई, ग्लिसरीन, होममेड लिप बाम का ही इस्तेमाल करें।
- डस्ट से अपने लिप्स को बचाएं ताकि वो कम फटे।
- बार-बार दातों से उन्हें न काटें इससे आपके होंठों पर जख्म हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: होंठ हो रहे हैं रूखे और लगे हैं फटने तो जरूर करें ये काम
नोट: एक्सपर्ट की राय के बिना किसी चीज का इस्तेमाल न करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।