10 मिनट में बालों को स्ट्रेट कर देगा ये होममेड हेयर मास्क

क्या आप अपने घुंघराले बालों से परेशान हैं?
और आप बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं?
इसके लिए बालों में स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर-करके थक चुकी हैं? तो परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपके लिए 1 ऐसा जबरदस्त होममेड हेयर मास्क लेकर आए है जो आपके बालों को 10 मिनट में स्ट्रेट कर देगा। सबसे अच्छी बात इस होममेड हेयर मास्क के हेयर प्रोडक्ट की तरह कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है और आप महंगे सैलून ट्रीटमेंट से भी बच पाएंगी। इस मास्क के लिए आपको नारियल के दूध की जरूरत होती है। जब आपको नेचुरल तरीके से बालों को स्ट्रेट करना है तो नारियल का दूध वास्तव में आपके लिए बहुत मददगार होता है। इसमें दो तरह का प्रोटीन, कैसिइन और व्हे होता है, जो बालों के रोम को बढ़ाता है और ग्रोथ को बढ़ावा देता है और साथ ही बालों को स्ट्रेट बनाने में हेल्प करता है। आइए जानें दूध से स्ट्रेटनिंग मास्क कैसे बनता है और इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Gharelu Nuskha: इस तरह करेंगी तुलसी का इस्तेमाल तो नहीं झड़ेंगे बाल
होममेड हेयर मास्क के लिए सामग्री
- नारियल का दूध- 1 / 3rd कप
- स्प्रे बोतल-1
- कंघा-1
बनाने का तरीका
- एक स्प्रे बोतल में नारियल दूध को भरें और इसे अपने बालों पर समान रूप से स्प्रे करें।
- ध्यान रहें कि यह आपके स्कैल्प को टच करें और पूरे बालों को अच्छे से कवर करें।
- फिर अपने स्कैल्प की मसाज करें और अपने बालों में ब्रश करें, सभी कलर्स और गांठ को निकाल लें।
- एक बार जब यह मास्क पूरी तरह से ड्राई हो जाए तो इसे हल्के शैंपू से बाल धो लें।
- अपने बालों को ठंडे पानी से अच्छी तरह से रगड़ें, ताकि बाद में बालों में से दूध से बदबू न आए!
- इस पैक से आपके बाल 10 मिनट में ही स्ट्रेट हो जाएंगे।
घर पर कैसे बनाएं नारियल का दूध
डिब्बाबंद नारियल का दूध खरीदने की बजाय, आप घर पर खुद से नारियल का दूध बनाएं। इसके लिए आपको-
सामग्री
- नारियल-1
- उबलता पानी- 4 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले नारियल में छेद करके उसका सारा पानी कप में निकाल लें।
- फिर नारियल के टुकड़े करके ब्लेंडर में डालें। साथ ही उबला हुआ पानी भी डालें।
- नारियल को गर्म पानी में कुछ मिनटों के लिए भिगो दें ताकि वह नर्म हो जाए।
इसे जरूर पढ़ें: Celeb Hair Care Tips: जैकलीन फर्नांडिस की ये 3 टिप्स बालों को बनाएंगी मजबूत और चमकदार
- फिर नारियल को तब तक ब्लेंड करें जब तक वह दूध जैसा ना दिखने लगे।
- अब एक मलमल के कपड़े से मिश्रण को छान लें।
- आपका कोकोनेट मिल्क तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।