Tanning Removal Tips: धूप से काले पड़ गए हैं हाथ और पैर? बेसन-शैंपू का ये पैक चमका देगा आपकी त्वचा

गर्मियों में हमारी स्किन का बुरा हाल हाे जाता है। तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण से चेहरे की रंगत तो डाउन हो ही जाती है, साथ ही टैनिंग की समस्या भी देखने को मिलती है। आमतौर पर लोग चेहरे का ख्याल रख लेते हैं, लेकिन हाथ और पैरों पर उतना ध्यान नहीं दे पाते हैं। टैनिंग सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, हाथा और पैरों पर भी हो जाती है। ऐसे में लोग महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर इससे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं।
ऐसे में अगर आपके हाथ पैर भी धूप से काले हाे गए हैं और आप ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव एक आसान सा घरेलू नुस्खा बता रही हैं। इसके इस्तेमाल से आपको फर्क देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं-
-1782032255373.jpg)
बेसन और शैंपू का पैक करेगा कमाल
बेसन का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन को क्लीन करने में किया जा रहा है। ये स्किन की ऊपरी लेयर पर जमा गंदगी को साफ करती है। इसके अलावा एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करती है। वहीं थोड़ा से शैंपू का इस्तेमाल करने से स्किन पर जमी धूल और पसीने साफ होते हैं। जब दोनों चीजों को सही मात्रा में मिलाया जाता है, तो ये एक क्लीनिंग पैक की तरह काम करता है।
यह भी पढ़ें- Tanning Removal: एलोवेरा जेल या हल्दी-मलाई: चेहरे की टैनिंग हटाने में क्या रहेगा बेस्ट?
पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1 छोटा चम्मच माइल्ड शैंपू
- 1 छोटा चम्मच दही
- कुछ बूंद गुलाब जल
- जरूरत के हिसाब से पानी
यह भी पढ़ें- Sunscreen Applying Tips: चेहरे पर ही नहीं, इन जगहों पर भी लगाना चाहिए सनस्क्रीन; आप भी जान लें
कैसे तैयार करें पैक?
- एक बाउल में बेसन डालें।
- अब इसमें शैंपू, दही और गुलाब जल मिला लें।
- जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार बना लें।
- ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला न हो।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले हाथ और पैर को साफ पानी से धो लें।
- अब इस पैक को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं।
- इसे लगभग 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- इसके बाद हाथों से एक से दो मिनट तक मसाज करें और फिर पानी से धो लें।
- बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
यह भी पढ़ें- Foot Tanning Removal: नारियल के छिलकों से दूर करें पैरों का कालापन, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए?
इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार आप कर सकती हैं। बहुत ज्यादा स्क्रबिंग या बार-बार पैक को न लगाएं क्योंकि इससे आपकी स्किन ज्यादा ड्राई हो सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- त्वचा पर घाव या कोई एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें।
- बहुत ज्यादा शैंपू न मिलाएं।
- पैक लगाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
- बाहर निकलते समय हाथ और पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाएं।
यह भी पढ़ें- Dark Hands Remedy: धूप से काले पड़ गए हाथों को ऐसे चमकाएं, बस आजमाएं ये 1 नुस्खा
तो अगर तेज धूप की वजह से आपके हाथ और पैर भी काले पड़ गए हैं, तो ये पैक आपके काम आ सकता है। नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगी तो आपको फर्क देखने को मिल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।