कम खर्च में हाथों की टैनिंग होगी दूर, इस सस्ते नुस्खे से बिना पार्लर जाए दिखेगा असर

गर्मियों में टैनिंग होना आम बात है। तेज धूप में बाहर निकलने की वजह से अमूमन सभी को टैनिंग की दिक्कत हो जाती है। इसकी वजह से खासकर हाथों और पैरों की स्किन काली और बेजान नजर आने लगती है। गर्मियों में जब हाथ टैन हो जाते हैं, तो इसे दूर करने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार उनसे भी रिजल्ट नहीं मिल पाता है। यहां हम आपको हाथों की टैनिंग दूर करने का एक सस्ता और आसान घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं। इससे न केवल टैनिंग दूर होगी, बल्कि इसका कोई नुकसान भी नहीं होता है। इसे कैसे तैयार करना है और इसके क्या फायदे हैं, चलिए आपको बताते हैं।
हाथों की टैनिंग दूर करने का आसान तरीका

- इसके लिए आपको दही, हल्दी और नींबू के रस का इस्तेमाल करना है।
- ये सभी चीजें नेचुरल हैं और टैनिंग को कम करके स्किन पर चमक लाने में मदद करती हैं।
- नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और दही का लैक्टिक एसिड साथ मिलकर टैनिंग को दूर करने में शानदार तरीके से काम करते हैं।
- नींबू एक नेचुरल ब्लीच के तौर पर काम करता है। इससे स्किन को हाइड्रेशन भी मिलता है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
इस घरेलू नुस्खे को कैसे करें तैयार?

- आपको एक कटोरी में 2 चम्मच दही लेना है।
- इसमें 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच नींबू का रस डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने हाथों पर अच्छी तरह लगाएं।
- इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे धो लें।
- इससे टैनिंग कम हो सकती है।
- इसके लगातार इस्तेमाल से हाथ मुलायम भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कम खर्च में चेहरे को चमका सकता है ये DIY Face Pack, घर में मौजूद 4 चीजों से हो जाएगा तैयार
इन बातों का रखें ध्यान
- सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं नींबू कम मात्रा में डालें।
- इसे हटाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
- इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- बाहर निकलने से पहले हाथों पर सनस्क्रीन लगाएं।
यह भी पढ़ें- Besan On Face: तेज धूप के कारण माथे पर हो गई है टैनिंग? बेसन के इस फेस पैक से दूर हो जाएगा कालापन
इस नुस्खे के इस्तेमाल से टैनिंग दूर हो सकती है। हालांकि, यह नुस्खा पूरी तरह नेचुरल है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं, लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसे ही ब्यूटी और स्किन से जुड़े टिप्स के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।