बिना रिमूवर के Nali Paint हटाना है आसान, अपनाएं ये नुस्खे

नेल पेंट हमारे हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है, लेकिन जब यह आधा अधूरा छूटने लगता है तो हाथ काफी खराब दिखने लगते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हमें तुरंत नेल पॉलिश हटानी होती है और घर में नेल पेंट रिमूवर खत्म हो जाता है। ऐसे में आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपकी रसोई और घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो रिमूवर का काम करती हैं। इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। ब्यूटीशियन रजनी निगम ने इसके बारे में जानकारी शेयर की है।
व्हाइट विनेगर का कर सकती हैं इस्तेमाल
विनेगर में एसिडिक गुण होते हैं जो प्राकृतिक रूप से पेंट काटने में मदद करते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल अपने नाखूनों पर कर सकती हैं।

- इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा सा सफेद सिरका लेना है।
- उसमें आधे नींबू का रस निचोड़ सकती हैं।
- इसके बाद इसमें अपने नाखूनों को 5-10 मिनट के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद कॉटन से नेल पेंट पोंछ लें।
- यह तरीका नाखूनों को साफ करने के साथ-साथ उनमें चमक भी लाता है।
- अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो नाखूनों पर इसे ट्राई करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।
परफ्यूम या बॉडी स्प्रे का करें इस्तेमाल
परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा होती है, जो रिमूवर की तरह ही काम करता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

- इसके लिए एक कॉटन बॉल पर थोड़ा सा परफ्यूम स्प्रे करें और तुरंत इसे नाखूनों पर रगड़ें।
- इसे सूखने से पहले ही रगड़ना जरूरी है।
- इसे इस्तेमाल करने के बाद हाथों को मॉइस्चराइज जरूर करें क्योंकि अल्कोहल त्वचा को सुखा सकता है।
यह भी पढ़ें- K-Nail Care: कम समय में नाखूनों की बढ़ाएं खूबसूरती, बस फॉलो करें ये कोरियन नेल केयर रूटीन
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपके नाखूनों के आसपास की स्किन सेंसेटिव है, तो किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- आपके हाथों में अगर एक्सटेंशन हो, तो इसका रंग हटाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल न करें।
- आप बार-बार इसका इस्तेमाल न करें। वरना आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।
- पेंट हटाने के बाद नाखूनों पर थोड़ा सा नारियल तेल या एलोवेरा जेल लगाएं। इससे नाखूनों की नमी बनी रहेगी और वे टूटेंगे नहीं।
यह भी पढ़ें- कम खर्च में घर पर करें Manicure, 5 आसान स्टेप्स में पाएं चमकदार और मुलायम हाथ
इस तरह से आप बिना नेल रिमूवर के नाखूनों का नेल पेंट साफ कर सकती हैं और नेल रिमूवर खरीदने के पैसे बचा लेंगी।
नोट: नाखूनों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।