कम खर्च में घर पर करें Manicure, 5 आसान स्टेप्स में पाएं चमकदार और मुलायम हाथ

क्या आप भी खूबसूरत, मुलायम और चमकदार हाथ पाना चाहती हैं और आपको लगता है कि इसके लिए पार्लर जाकर मैनिक्योर करवाना ही एक तरीका है, तो आप गलत हैं। खूबसूरत और शाइनी हाथ बेशक हर महिला की चाहत होते हैं और इसके लिए महिलाएं पार्लर जाकर मैनिक्योर में काफी पैसे भी खर्च कर देती हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप घर में भी आसानी से मैनिक्योर कर सकती हैं, तो शायद आपको हमारी बात पर हैरानी हो, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। देखिए, हर बार पार्लर जाकर मैनिक्योर या कोई और ट्रीटमेंट करवाने से आपका बजट बिगड़ सकता है और ऐसे में महिलाएं अक्सर ऐसे उपायों की तलाश में रहती हैं, जिन्हें घर में कम खर्च और कम समय में किया जा सके। इस आसान तरीके से आप घर पर ही बेहद कम खर्च में अपने हाथों को सैलून जैसा निखार दे सकती हैं। सही तरीके और कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर बैठे ही मैनिक्योर कर सकती हैं और अपने हाथों को मुलायम व चमकदार बना सकती हैं।
स्टेप 1- नाखूनों को साफ करें और शेप दें
- सबसे पहले आपको हाथों को अच्छे से धोना हैं। साबुन से हाथों को धोने के बाद अगर नाखूनों पर कोई नेल पेंट लगी है, तो किसी नेल पेंट रिमूवर और रूई की मदद से इसे हटा दें।
- इसके बाद आप नेल कटर और नेल फाइलर की मदद से नाखूनों को पसंद की शेप दें।
- आप नाखूनों को गोल, ओवल या चौकोर शेप दे सकती हैं।
- नाखूनों को ज्यादा छोटा या नुकीला न करें।
स्टेप 2- हाथों को भिगोएं
- दूसरे स्टेप में आपको हाथों पर जमी गंदगी को साफ करना है। इसके लिए आप एक बाउल में हल्का गुनगुना पानी लें।
- आप इसमें शहद और नींबू का रस डालें।
- कई लोग इसकी जगह नमक, शैंपू और नींबू के रस का इस्तेममाल भी करते हैं।
- नींबू स्किन पर जमी टैनिंग को दूर करता है। इससे डेड सेल्स हट जाती हैं।
- शहद स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है।
- आप इसमें कम से कम 15 मिनट अपने हाथों को भिगोएं।
- इससे त्वचा मुलायम होगी।
यह भी पढ़ें- ₹10 के रीठा से बाल होंगे सिल्की-शाइनी, महंगे शैंपू जाएंगी भूल
स्टेप 3-स्क्रबिंग करें
- आपको एक स्क्रब बनाना है।
- इसके लिए आप एक छोटी कटोरी में नींबू का रस, चीनी और जैतून का तेल लें।
- चीनी और शहद को मिलाकर भी ये स्क्रब बनाया जा सकता है।
- जब आप इससे स्क्रब करेंगी, तो डेट सेल्स हटती जाएंगी और जैतून के तेल से स्किन मुलायम होगी।
- इसके बाद हाथों एक मुलायम तौलिये से पोछ लें।
स्टेप 4- नेल्स के आस-पास करें ये काम
- नाखूनों के आसपास की त्वचा यानी क्यूटिकल्स को धीरे-धीरे पीछे करें।
- यहां पर आप हल्का जैतून का तेल भी लगा सकती हैं ताकि ये मुलायम हो जाएं।
- आपको क्यूटिकल्स को काटना नहीं है, वरना इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
स्टेप 5- मॉइश्चराइज करें
- आखिर में किसी अच्छे मॉइश्चराइजर या हैंड क्रीम से हाथों की मसाज करें।
- इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा।
- हाथ मुलायम होंगे।
- आप चाहें तो आखिर में नेल पेंट भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बिना पैसे खर्च किए पाएं पार्लर जैसा ग्लो, बस लगाएं यह DIY Body Scrub
इस तरह मैनिक्योर करके आप सुंदर और मुलायम हाथ पा सकती हैं। हालांकि, इस तरीके को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह की प्रतिक्रिया करती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।