स्कैल्प में लगे हेयर कलर के दाग को हटाने के 3 आसान तरीके जानें

उम्र के साथ-साथ बाल भी पकना शुरू हो जाते हैं। वैसे तो आजकल लोगों की लाइफस्टाइल ही इतनी खराब हो चुकी है कि खुद की केयर करने का समय ही किसी के पास नहीं है। जाहिर है, यदि आप अपने बालों की केयर नहीं करती हैं, तो वह सफेद होने के साथ-साथ खराब भी हो जाएंगे।
हालांकि, सफेद बालों को काला करने के लिए बहुत सारे विकल्प आपको बाजार मिल जाएंगे। बाजार में आपको अपने मनचाहे रंग की हेयर डाई भी मिल जाएगी, जिसे आप खुद ही बालों में लगा कर उन्हें कलर कर सकती है। मगर अक्सर बालों में कलर लगाते वक्त वह स्कैल्प और स्किन पर भी लग जाता है। हालांकि, स्किन से कलर को निकालना फिर भी आसान होता है, मगर कलर स्कैल्प पर लग जाता है तो उसे निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
आज हम आपको कुछ सेफ तरीके बताएंगे, जिससे आपके स्कैल्प पर लगना कलर भी निकल जाएगा और बालों के रंग को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
इसे जरूर पढ़ें- डाई करते समय इन कॉमन मिस्टेक्स से बाल हो जाते हैं डैमेज और ड्राई
दूध का करें इस्तेमाल
कलर लगाने के बाद अगर आपकी स्कैल्प (स्कैल्प फेशियल के टिप्स) पर भी कलर लगा रह जाए, तो आप कच्चे दूध की मदद से कलर को निकाल सकती हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- एक कप में दूध लें और उसमें कॉटन बॉल्स डालें।
- अब कॉटन बॉल्स को स्कैल्प पर रगड़ें।
- आपको इस विधि से स्कैल्प से कलर निकालने के लिए 4-5 कॉटन बॉल्स की जरूरत पड़ेगी।
- इस तरह से पूरी स्कैल्प को साफ करें।
- बाद में बालों को हेयर कलर को प्रोटेक्ट करने वाले शैंपू से वॉश कर लें।
- 2 से 3 बार अगर आप इस विधि को अपनाएंगी तो स्कैल्प से कलर पूरी तरह से निकल जाएगा।
गुलाब जल से साफ करें स्कैल्प
गुलाब जल में नींबू का रस मिक्स करें और फिर इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं। आप इस विधि से गुलाब जल को स्कैल्प पर लगा सकती हैं-
- यदि आपके बाल गीले हैं, तो पहले उन्हें पूरी तरह से सुखा लें।
- अब आप गुलाब जल और नींबू के रस का मिश्रण तैयार करें।
- इस मिश्रण को बालों में उंगलियों की मदद से आहिस्ता-आहिस्ता लगाएं।
- कुछ वक्त के लिए मिश्रण को बालों में लगा छोड़ दें, फिर बालों को पानी से वॉश कर लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि नींबू के रस की मात्रा को कम रखें, नहीं तो आपके बालों के रंग पर इसका असर पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Summer Hair Care Routine: गर्मियों बालों की देखभाल के लिए गुलाबजल का ऐसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा जेल से भी होगा फायदा
एलोवेरा जेल की मदद से भी आप स्कैल्प पर लगी हेयर डाई को रिमूव कर सकती हैं। इसके लिए आप इस विधि को फॉलो करें-
- सबसे पहले एलोवेरा जेल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को उंगलियों की टिप पर लगाएं और फिर स्कैल्प की लाइट मसाज करें।
- इसके बाद आप बालों को पानी से वॉश कर लें।
- बेकिंग सोडा में ब्लीचिंग और एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसलिए इसे केवल स्कैल्प पर ही लगाएं। बालों में यदि आप यह मिश्रण लगाती हैं , तो बालों का रंग फेड हो सकता है।
अगली बार जब बालों में कलर लगाते वक्त उसका कुछ अंश स्कैल्प पर भी लग जाए, तो उपर बताई गई टिप्स को ट्राई करके देखें। यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।