Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

Elbow Tanning : काली पड़ी कोहनी को ये 2 चीजें कर सकती हैं गोरा, जानें

<a href="https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/alum-for-hand-cleaning-article-205627" target="_blank">कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए कच्चा दूध बेहद असरदार होता है।</a>
Updated:- 2022-09-30, 18:05 IST
black elbow remedy

कोहनी का कालापन दूर करने के लिए महिलाएं न जाने कितने ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैंइसके लिए महिलाएं महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को भी खरीदती हैं। वहीं कई महिलाएं इसके लिए तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट भी करवाती हैं। इन सभी चीजों पर इतने पैसे खर्च कर देने के बाद भी उन्हें सही परिणाम नजर नहीं आता है।

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं का हिस्सा हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से घर में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करके कोहनी का कलापन दूर कर सकती हैं और पा सकती हैं साफ और चमकदार कोहनी।

 tanning on elbow

कैसे होगा कालापन दूर (How To Remove Blackness Of Elbow)

  • इसके लिए आप थोड़े से बादाम को मिक्सर में डालें।
  • इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं।
  • इसके बाद आप मिक्सर की मदद से इन्हें पीस लें।
  • ऐसा करने के बाद आप एक पेस्ट तैयार हो जाएगा।

How To Remove Blackness Of Elbow

  • इस पेस्ट को आप कोहनी के काले हिस्से में लगा लें।
  • कम से कम 20 से 25 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • उसके बाद आप इसे कॉटन की मदद से हटा लें।
  • साथ ही साफ पानी से कोहनी को साफ करें।
  • इसके बाद आप कोहनी पर हैंड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए आप किसी भी अच्छे ब्रांड के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • ऐसा आप करीब 2 बार हफ्ते में करें।

 इसे भी पढ़ें : Hand Care Routine: हाथों को गोरा करने के लिए बिना पैसे खर्च किए अपनाएं ये घरेलू उपाय

बादाम और कच्चे दूध के फायदे (Benefits Of Raw Milk And Badam)

Benefits Of Raw Milk And Badam

  • बादाम ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है।
  • इसमें जिंक की भी भरपूर मात्रा होती है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को दूर भगाने में मदद करते है।
  • साथ ही इसमें विटामिन-ई और विटामिन-ए पाया जाता है।
  • बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भी भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा को पोषण देने में मदद करती है।
  • कच्चा दूध त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ बनाने में मदद करता है।

 इसे भी पढ़ें :  Foot Tanning : चावल के आटे से हटाए अपने पैरों की टैनिंग, जानें सही तरीका

  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए बेहद लाभदायक होती है।
  • यह स्किन में एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है।
  • साथ ही त्वचा को चमकदार बनाने के लिए बेहद काम आता है।

 

अगर आपको हमारा बताया गया ये कोहनी से कालेपन को दूर भगाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हो तो आप इसे करवा चौथ के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

 

साथ ही अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।