herzindagi
body moisturizer at home

त्वचा हो गई है ड्राई तो घर में बने इस मॉइस्चराइजर को करें ट्राई

स्किन केयर करने के लिए आप अपनी त्वचा के टोन के हिसाब से ही इन्ग्रेडिएन्ट्स को चुनें।
Editorial
Updated:- 2022-09-27, 20:46 IST

महिलाएं अपनी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए क्या-कुछ नहीं करती हैं। महंगे से महंगे स्किन केयर  प्रोडक्ट्स से लेकर तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट तक सभी कुछ ट्राई करती हैं। 

लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स आपकी त्वचा को किस हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं?

अगर नहीं तो आपको बता दें कि ये हानिकारक प्रोडक्ट्स आपकी स्किन को डैमेज करने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

इसलिए आज हम आपको बताने वाले कि आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए घर पर किस तरह से बॉडी मॉइस्चराइजर बना सकती हैं जो कि प्राकतिक रूप से आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा,आइए जानतें हैं।

इसके फायदे (Benefits Of Homemade Moisturizer)

Benefits Of Homemade Moisturizer

  • नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो त्वचा  को मॉइस्चराइज करने में मददगार साबित होता है। 
  • गुलाब जल त्वचा में नेचुरल टोनर का काम करता है।
  • साथ ही गुलाब जल त्वचा में मौजूद पोर्स का साइज छोटा करने में बेहद लाभदायक साबित होता है।
  • साथ ही ये सभी इन्ग्रेडिएन्ट्स आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।
  • त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए भी ये सभी इन्ग्रेडिएन्ट्स बेहद मददगार साबित होते हैं।  
  • नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व त्वचा में किसी भी तरह के इन्फेक्शन को दूर भगाने में बेहद लाभदायक साबित होता है।
  • बादाम का तेल स्किन में मौजूद सेल्स को जीवनदान देने में मदद करता है।
  • ग्लिसरीन में मौजूद हीलिंग प्रॉपर्टी त्वचा को बूस्ट करने में बेहद मददगार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें :   Moisturizer Hack : इन तीन चीजों से बनाएं होममेड मॉइस्चराइजर, त्वचा रहेगी कोमल

आवश्यक सामग्री (Ingredients To Make Homemade Moisturizer)

How To Make Homemade Moisturizer At Home

  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • एक चम्मच नारियल तेल
  • दो चम्मच गुलाब जल
  • एक चम्मच बादाम का तेल 

इसे भी पढ़ें :  जानिए क्या होते हैं टिंटेड मॉइश्चराइजर और क्या हैं इसके फायदे

बनाने का तरीका (How To Make Homemade Moisturizer)

Ingredients To Make Homemade Moisturizer At Home

  • सबसे पहले आप बादाम और नारियल को तेल मिक्स कर लें। 
  • उसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • तापमान सामान्य हो जाने के बाद उसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन को डालें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को फ्रिज में स्टोर कर लें।
  • ऐसा करने के बाद आप इसे लंबे समय तक अपने हाथों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

 

अगर आपको हमारा बताया गया ये घर में बना ये मॉइस्चराइजर पसंद आया हो  तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। 

ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।