Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

घर पर मौजूद इन चीजों की मदद से पीठ पर जमी टैनिंग हो सकती है कम

त्वचा की देखभाल करने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का ही इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि घर में मौजूद चीजें नेचुरल होती हैं और इनमें किसी भी तरह का केमिकल मौजूद नहीं होता है।
Updated:- 2023-04-20, 17:57 IST
how to remove back tanning using cucumber in hindi

त्वचा की देखभाल करना कितना जरूरी होता है। यह बात तो हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं। वहीं केवल चेहरे की त्वचा का ख्याल रखना ही काफी नहीं होता है बल्कि शरीर के बाकी अंगों का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है। गर्मियों में खासकर टैनिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। चेहरे के अलावा पीठ पर भी टैनिंग हो जाती है। 

हालांकि टैनिंग को हटाने के लिए आपको मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जिसे फॉलो कर आप आसानी से पीठ पर जमी टैनिंग को हटा सकती हैं और त्वचा को निखर हुआ बना सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन घरेलू चीजों के स्किन को फायदे।

आवश्यक सामग्री 

cucumber on back

  • खीरा 
  • एलोवेरा जेल 
  • मुल्तानी मिट्टी 

इसे भी पढ़ें : Skin Care Hacks: जबरदस्त रिजल्ट पाने के लिए ये स्किन केयर हैक्स आजमाएं

blackness of back

एलोवेरा के फायदे 

  • एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं। 
  • त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है।
  • स्किन को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।

aloe vera on back

खीरे के फायदे 

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

multani mitti on back

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

  • स्किन ब्राइटनिंग के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार होती है।
  • मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं।
  • त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में पैरों की टैनिंग से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

कैसे करें इस्तेमाल?

back tanning

  • पीठ पर जमी टैनिंग को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 4 से 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और करीब 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल की डालें।
  • इसमें अब आप 1 खीरे को पीसकर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसे आप ब्रश की मदद से अपनी गर्दन से लेकर पीठ तक लगाएं।
  • इस पैक को लगाने के लिए आप किसी की सहायता ले सकती हैं।
  • पीठ पर लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • करीब 15 से 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
  • पीठ को कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
  • इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 से 4 बार तक कर सकती हैं।
  • वहीं लगातार इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ और निखरी नजर आएगी।

 

अगर आपको पीठ पर मौजूद टैनिंग को कम करने के लिए यह घरेलू नुस्खा आपको पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।