Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

Hair Problem : बारिश के मौसम में बाल धोने के बाद हो जाते हैं ड्राई तो फॉलो करें ये एक्सपर्ट टिप्स

How To Protect Your Hair : आजकल बदलते जीवन शैली के कारण बालों का रूखा होना बेहद आम बात हो गई है। 
Updated:- 2022-08-26, 19:27 IST
hair care for dry hair home remedies

(How To Prevent HairDryness  After Wash) हर महिला का सपना होता है कि उनके बाल खूबसूरत और लंबे दिखाई दें। इसके लिए वे कई हेयर ट्रीटमेंट भी करवाती दिखाई देती हैं। जिसमें उनके कई सारे पैसे खर्च हो जाते है।

वहीं आज भी कई ऐसी महिलाएं मौजूद हैं जो आज भी घरेलू नुस्खों को अपनाना पसंद करती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू का कहना है कि बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए नींबू और दही बेहद लाभदायक होते हैं।

आइए जानें नींबू और दही का इस्तेमाल करने के फायदे और सही तरीका।

 expert on hair care

दही और नींबू के फायदे (Benefits Of Curd And Lemon For Hair Dryness)

Benefits Of Curd And Lemon For Hair Dryness

  • दही बालों में एक नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है।
  • दही में मौजूद पदार्थ जैसे प्रोटीन,जिंक, कैल्शियम बालों को पोषण देने में बेहद असरदार साबित होता है।
  • साथ ही दही स्कैल्प में मौजूद किसी भी तरह के इन्फेक्शन को भी कम करने में बेहद लाभदायक होता है।
  • नींबू में मौजूद विटामिन-सी बालों को पोषण देने में मदद करता है।
  • नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड स्कैल्प में मौजूद इन्फेक्शन को खत्म करने में बेहद असरदार होता है।
  • नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को स्मूथ और हेल्दी बनाने में बेहद लाभदायक साबित होता है।

 इसे भी पढ़ें : काले बालों के साथ ट्राई करें ये लोलाइट्स कलर, मिलेगा क्लासी लुक

 

कैसे करें इस्तेमाल (How To Use Curd And Lemon For Hair Dryness)

How To Use Curd And Lemon For Hair Dryness

  • सबसे पहले आप अपने बालों की लेंथ के हिसाब से दही लें।
  • इसके बाद दही में आप आधा नींबू निचोड़ लें।
  • इसे अच्छे तरीके से मिक्स कर लें और हेयर मास्क बना लें।
  • इस हेयर मास्क को आप अपने बालों में लगा लें।करीब 30 मिनट तक इस मास्क को अपने बालों में लगा कर रखें।

इसे भी पढ़ें : Hairstyle Ideas : चब्बी फेस है तो इस तरह के हेयर स्टाइल कीजिए ट्राई

  • इसके बाद आप अपने बालों को साफ पानी की मदद से धो लें।
  • इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाए।
  • बालों की ड्राईनेस से छुटकारा पाएं।

 

तो अब आप भी इसी घरेलू नुस्खो को अपनाकर बाल धोने के बाद होने वाली ड्राईनेस से राहत पा सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।