Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

Hair Care Tips: सिर्फ 10 मिनट में बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी, बस फॉलो करें ये हेयर केयर रूटीन

गर्मियों में बालों से जुड़ी द‍िक्‍कतें बढ़ जाती हैं। धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण हमारे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप बालों को नेचुरली शाइनी और स्‍मूथ बनाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान से ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं। इसे करने में आपको स‍िर्फ 10 म‍िनट का समय लगेगा।
Updated:- 2026-04-07, 13:23 IST
hair care tips

गर्मियों के मौसम में सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन और बालों को ही सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इस मौसम में धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण हमारे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में हम इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये केमिकल बेस्ड होते हैं जिससे बालों को नुकसान पहुंचता है। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वो ज्यादा समय दे सकें। ऐसे में हम आपको 10 मिनट का हेयरकेयर रूटीन बता रहे हैं जिससे आप बालों को स्मूथ और शाइनी बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

hair care tips

ऑयल मसाज

बालों को हेल्दी रखने के लिए सिर में मसाज करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप नारियल या बादाम का तेल ले सकती हैं। उंगलियों से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। बस ज्यादा जोर से न रगड़ें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों को भी पोषण मिलता है। इसके बाद आप शैंपू कर लें।

यह भी पढ़ें- Hair Care: ब‍िना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, जान लें ये खास नुस्‍खा

सीरम लगाएं

अगर आपके बाल हमेशा फ्रीजी रहते हैं, तो आप थोड़ा सा हेयर सीरम भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप 1 से दो बूंदें हेयर सीरम की लें। अब बालों की लंबाई पर हल्के हाथों से लगा लें। ध्यान रखें कि इसे आपको स्कैल्प पर नहीं लगाना है। अगर आप सही तरीके से इसे लगाएंगी तो आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी दिखने लगेंगे।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर के रस का ऐसे करें इस्‍तेमाल

ठंडे पानी से करें हल्का सा स्प्रे

अगर आपके पास समय हो तो बालों पर थोड़ा सा ठंडे पानी का भी स्प्रे कर सकती हैं। मेरी बुआ हैं, जो कि ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, वो भी ये काम करती हैं। इससे बालों में नेचुरल चमक आती है।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैंपू की जगह इस्तेमाल करें ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, बाल बनेंगे घने, काले और मजबूत

hair spa at home (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • हेयरस्टाइल बहुत टाइट न करें
  • हफ्ते में दो से तीन बार बाल जरूर धोएं
  • बाल धोने के बाद तौलिए से ज्यादा रगड़े नहीं
  • बहुत ज्यादा हीट स्टाइलिंग (जैसे स्ट्रेटनर) का इस्तेमाल करने से बचें
  • बालों के हिसाब से शैंपू चुनें
  • शैंपू करने से दो घंटे पहले बालों में ऑयलिंग जरूर करें
  • बहुत ज्यादा कंघी न करें

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: ₹15 की इन चीजों से बाल हो जाएंगे घने और रेशमी, जानें कैसे?

तो अगर आपके पास भी समय की कमी है, तो आप बालों को शाइनी और स्मूथ दिखाने के लिए ये काम कर सकती हैं। साथ ही हेल्दी डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।